नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गैंग का पर्दाफाश, 8 मोबाइल के साथ दो स्नैचर गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (29/08/2026): नोएडा के थाना फेस-3 क्षेत्र में पुलिस ने राह चलते लोगों से मोबाइल फोन झपटने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से स्नैच किए गए 8 मोबाइल फोन, वारदात में इस्तेमाल चोरी की एक मोटरसाइकिल और 2 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।

पुलिस के मुताबिक, 28 अगस्त को मैनुअल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के आधार पर दोनों आरोपियों को सेक्टर-71 स्थित डंपिंग ग्राउंड के पास सर्विस रोड से पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरेन्द्र सिंह (21) निवासी फर्रुखाबाद और रजनीश (26) निवासी बदायूं के रूप में हुई है। दोनों वर्तमान में बिसरख थाना क्षेत्र की अलग-अलग कॉलोनियों में रह रहे थे।

जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी चोरी की बाइक पर सवार होकर अलग-अलग इलाकों में घूमते थे। मौका मिलते ही सड़क पर पैदल चल रहे लोगों के मोबाइल फोन झपटकर फरार हो जाते थे। बाद में इन मोबाइलों को अपनी मजबूरी बताकर कम कीमत में राह चलते लोगों को बेच देते थे।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमे दर्ज किए हैं। पुलिस के अनुसार, हरेन्द्र और रजनीश के खिलाफ थाना फेस-3 में वर्ष 2026 के दो मामले दर्ज हैं, जबकि एक मामला हरियाणा के फरीदाबाद स्थित थाना सेक्टर-58 में दर्ज है। पुलिस अब दोनों के आपराधिक रिकॉर्ड और उनसे जुड़े अन्य मामलों की जानकारी जुटा रही है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।