नोएडा में पुलिस मुठभेड़ के बाद चेन स्नैचिंग के दो आरोपी गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (16/10/2026): नोएडा के थाना सेक्टर-39 पुलिस और चेन स्नैचिंग करने वाले दो बदमाशों के बीच 15 अक्टूबर की रात पुलिस मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में दोनों आरोपी घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचे, कारतूस, चोरी की मोटरसाइकिल और 2 लाख 19 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, रात में दादरी रोड पर नर्सरी के पास सेक्टर-43 क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान सेक्टर-49 रेड लाइट की ओर से रॉयल एनफील्ड हंटर मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन वे स्टेलर ग्रीन पार्क की तरफ भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो आरोपियों ने मोटरसाइकिल सोमबाजार से स्टेलर ग्रीन पार्क के पास जंगल वाले रास्ते की ओर मोड़ दी। बरसात के कारण मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई।

पुलिस के मुताबिक, खुद को घिरा देखकर दोनों आरोपियों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें दोनों आरोपी घायल हो गए। उनकी पहचान दिल्ली के भजनपुरा निवासी सलमान (30) और तनवीर (37) के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक-एक अवैध .315 बोर तमंचा, दो खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस और घटना में इस्तेमाल चोरी की रॉयल एनफील्ड हंटर 350 सीसी मोटरसाइकिल बरामद की है। बरामद 2 लाख 19 हजार रुपये थाना सेक्टर-39 क्षेत्र में हुई चेन स्नैचिंग की घटना से संबंधित बताए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों पर दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में चेन स्नैचिंग, लूट और चोरी के क्रमशः 48 और 44 मुकदमे दर्ज हैं। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।