NDMC के रिटायर्ड कर्मचारियों को राहत, अब समय पर मिलेगी पेंशन
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (28 August 2026): नई दिल्ली नगर परिषद (NDMC) के रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। NDMC चेयरमैन मनोज द्विवेदी ने पेंशन से जुड़ी प्रक्रिया को बेहतर बनाने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि अब किसी भी सेवानिवृत्त कर्मचारी को पेंशन के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और उन्हें समय पर पेंशन उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। यह फैसला रिटायर्ड कर्मचारियों और उनके संगठनों से हुई मुलाकात के बाद लिया गया है।
मनोज द्विवेदी ने सोशल मीडिया के जरिए इस फैसले की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि NDMC के कई कर्मचारियों और कर्मचारी संगठनों ने उनसे मुलाकात कर अपनी समस्याएं रखीं। कर्मचारियों की मुख्य शिकायत थी कि रिटायरमेंट के बाद पेंशन से जुड़े दस्तावेजों को प्रोसेस करने में कई महीने लग जाते हैं, जिसके कारण उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए चेयरमैन ने पेंशन प्रक्रिया में तेजी लाने की दिशा में कदम उठाने की बात कही है।
NDMC के इस फैसले से उन कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है, जिन्हें सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन शुरू होने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता था। चेयरमैन ने स्पष्ट किया है कि रिटायर्ड कर्मचारियों को अपनी पेंशन के लिए धक्के नहीं खाने पड़ेंगे। अब पेंशन दस्तावेजों की प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर दिया जाएगा, ताकि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनकी पेंशन का लाभ बिना अनावश्यक देरी के मिल सके।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।