नवयुग स्कूल में कुलजीत सिंह चहल ने विद्यार्थियों संग मनाया रक्षाबंधन

टेन न्यूज नेटवर्क
New Delhi News (28 अगस्त 2026): लक्ष्मीबाई नगर स्थित नवयुग स्कूल में 27 अगस्त को रक्षाबंधन का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने विद्यार्थियों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने राखी बनाने की प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और अपने हाथों से तैयार रंग-बिरंगी राखियां बनाईं।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने कुलजीत सिंह चहल को राखी बांधी। चहल ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता और उत्साह की सराहना करते हुए स्कूल की प्रधानाचार्या, शिक्षकों और कर्मचारियों को कार्यक्रम के आयोजन के लिए बधाई दी।

रक्षाबंधन प्रेम, सम्मान और जिम्मेदारी का पर्व

इस अवसर पर चहल ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का त्योहार नहीं है, बल्कि यह प्रेम, सम्मान, विश्वास और जिम्मेदारी का संदेश भी देता है। उन्होंने कहा कि बेटियों और महिलाओं को आगे बढ़ने के समान अवसर उपलब्ध कराना मजबूत और विकसित भारत के निर्माण के लिए आवश्यक है।

उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत से पढ़ाई करने और अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित किया। चहल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प और राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 की भावना के अनुरूप NDMC अपने स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शिक्षा का वातावरण तैयार करने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।

छात्राओं को वितरित किए उपहार

स्कूल की प्रधानाचार्या अर्चना ने कुलजीत सिंह चहल का स्कूल आने और विद्यार्थियों के साथ रक्षाबंधन मनाने के लिए आभार व्यक्त किया। इस दौरान चहल ने छात्राओं को उपहार भी वितरित किए। उपहार मिलने पर छात्राओं में खासा उत्साह और खुशी देखने को मिली।

स्कूल का किया निरीक्षण

कार्यक्रम के बाद कुलजीत सिंह चहल ने स्कूल परिसर का निरीक्षण भी किया। इस दौरान NDMC के सिविल, स्वास्थ्य और इलेक्ट्रिकल विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने स्कूल की साफ-सफाई, रखरखाव, भवन और अन्य आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया।

आधुनिक सुविधाओं पर जोर

चहल ने संबंधित अधिकारियों को स्कूल की सुविधाओं को और बेहतर बनाने, आवश्यक मरम्मत एवं रखरखाव के कार्य समय पर पूरा करने तथा स्कूल के बुनियादी ढांचे को आधुनिक एवं सुविधाजनक बनाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि विकसित भारत की मजबूत नींव गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर स्कूलों से तैयार होती है। NDMC का प्रयास है कि विद्यार्थियों को स्वच्छ, सुरक्षित और आधुनिक शिक्षा का वातावरण मिले, ताकि वे भविष्य में देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने रक्षाबंधन समारोह के आयोजन पर खुशी जताई और कुलजीत सिंह चहल के साथ समय बिताने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।