दिल्ली-NCR में 35 रुपये किलो मिलेगा प्याज, सरकार ने शुरू की रियायती बिक्री

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (27 August 2026): दिल्ली-NCR में प्याज की बढ़ती कीमतों के बीच उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए सरकार ने रियायती दर पर प्याज की खुदरा बिक्री शुरू कर दी है। उपभोक्ता मामले विभाग की सचिव निधि खरे ने दिल्ली में 35 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से प्याज वितरण की शुरुआत की। इस पहल का उद्देश्य बाजार में कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच आम लोगों को सस्ती दर पर प्याज उपलब्ध कराना है।

निधि खरे ने कहा कि सरकार हर वर्ष यह प्रयास करती है कि प्याज की कीमतों में बढ़ोतरी होने पर सब्सिडी के जरिए उपभोक्ताओं को राहत दी जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि देश में प्याज की किसी तरह की कमी नहीं है और इसका निर्यात भी सामान्य स्तर पर चल रहा है। उनके मुताबिक मंडियों में भी प्याज की कीमतें सामान्य हैं, ऐसे में आपूर्ति को लेकर चिंता की कोई वजह नहीं है।

सरकार के अनुसार दिल्ली-NCR में प्रतिदिन अलग-अलग स्थानों पर मोबाइल वाहनों के जरिए रियायती प्याज उपलब्ध कराया जाएगा। करीब 20 अलग-अलग जगहों पर इन वाहनों से लोगों को 35 रुपये प्रति किलोग्राम की दर पर प्याज मिलेगा। सरकार का कहना है कि इस व्यवस्था से उपभोक्ताओं को सीधे राहत मिलेगी और बाजार में कीमतों को नियंत्रित रखने में भी मदद मिलेगी।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।