रक्षाबंधन पर मिलावटखोरों पर शिकंजा, जिले में 910 किलो पनीर और 160 किलो मिठाई नष्ट
टेन न्यूज नेटवर्क
Gautam Buddh Nagar News (27/08/2026): रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए गौतमबुद्धनगर में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। 22 अगस्त से जारी अभियान के तहत अब तक खाद्य पदार्थों के 40 नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
खाद्य विभाग की कार्रवाई में अब तक 910 किलोग्राम पनीर, 160 किलोग्राम मिठाइयां और 125 किलोग्राम अन्य खाद्य सामग्री प्रथमदृष्टया मिलावटी या प्रदूषित पाए जाने पर नष्ट कराई गई है। इसके अलावा 100 किलोग्राम बूंदी सीज की गई है।
खाद्य विभाग के अनुसार, 25 अगस्त की रात जेवर टोल प्लाजा पर विष्णु मिल्क प्रोडक्ट्स, हाथरस के पनीर वाहन से पनीर का नमूना लिया गया। वहीं रबूपुरा-जेवर क्षेत्र में तंजीम के वाहन से टोफू का नमूना लेकर करीब 125 किलोग्राम सामग्री नष्ट कराई गई।
26 अगस्त को भी विभाग की टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की। अजय डेयरी, इगलास अलीगढ़ और अर्श डेयरी, दनकौर के लिए लाए जा रहे पनीर के नमूने लिए गए और संदिग्ध सामग्री को नष्ट कराया गया। इसके साथ ही भंगेल स्थित अग्रवाल स्वीट से पनीर और याकूबपुर, सेक्टर-85 स्थित बृजवासी स्वीट सेंटर से गुलाब जामुन का नमूना लिया गया। अस्वास्थ्यकर स्थिति में रखे करीब 60 किलोग्राम गुलाब जामुन को भी नष्ट कराया गया।

इसके अलावा तुगलपुर, ग्रेटर नोएडा में अलीगढ़ से सप्लाई के लिए लाए जा रहे पनीर के वाहन से भी नमूना लिया गया। 25 और 26 अगस्त की कार्रवाई में कुल 7 नमूने लिए गए, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।
सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय सर्वेश मिश्रा ने बताया कि रक्षाबंधन के मद्देनजर अभियान आगे भी जारी रहेगा। खाद्य विभाग की टीमें लगातार खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर उनकी जांच कराएंगी, ताकि लोगों को निर्धारित मानकों के अनुरूप शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध हो सकें।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।