नोएडा में बारिश से बदला मौसम, उमस से राहत लेकिन जलभराव ने बढ़ाई परेशानी

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (24/08/2026): नोएडा में सोमवार को मौसम ने करवट ली। सुबह से आसमान में घने बादल छाए रहे और कई इलाकों में बारिश हुई। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से लोगों को उमस से राहत मिली, लेकिन शहर के कई हिस्सों में सड़कों और अंडरपास के आसपास पानी भर गया। सर्फाबाद, सेक्टर-71 और अट्टा अंडरपास समेत कई जगहों पर जलभराव देखने को मिला।

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार दोपहर बाद नोएडा के अलग-अलग इलाकों में बारिश की तीव्रता बढ़ सकती है। अगले कुछ दिनों तक बादल छाए रहने और हल्की बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। 27 अगस्त तक रुक-रुककर बारिश हो सकती है। फिलहाल मौसम विभाग ने किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की है।

बारिश के कारण तापमान में भी मामूली गिरावट की संभावना जताई गई है। सोमवार को अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वातावरण में नमी का स्तर करीब 80 प्रतिशत रहा। बारिश और हवा के चलते दिन के समय गर्मी और चिपचिपाहट से लोगों को काफी राहत मिली।

इस मानसून सीजन में नोएडा में अब तक सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है। जून से अब तक करीब 296.5 मिमी बारिश हुई है, जबकि इस अवधि में सामान्य बारिश का आंकड़ा लगभग 331 मिमी है। यानी बारिश में करीब 11 प्रतिशत की कमी बनी हुई है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले एक सप्ताह में यदि बारिश का दौर जारी रहता है तो मानसून की कमी कुछ हद तक पूरी हो सकती है। लगातार बारिश होने पर क्षेत्र में दर्ज बारिश सामान्य स्तर के करीब पहुंचने की संभावना है। हालांकि, जलभराव वाले इलाकों में लोगों को बारिश के दौरान सावधानी बरतने की जरूरत है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।