Bihar News (24 August 2026): बिहार की राजधानी पटना स्थित जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार सुबह एक बड़ा विमान हादसा टल गया। दिल्ली से पटना आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-1741 लैंडिंग के दौरान पक्षी से टकरा गई। हालांकि, पायलट की सूझबूझ और तत्परता से विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई, जिससे विमान में सवार सभी 164 यात्री सुरक्षित बच गए।
समाचार एजेंसी PTI के अनुसार, एयर इंडिया की फ्लाइट AI-1741 सोमवार सुबह करीब 7:44 बजे पटना एयरपोर्ट पर उतरने वाली थी। रनवे के करीब पहुंचते ही पायलट को विमान से पक्षी टकराने (Bird Hit) की आशंका हुई। इसके तुरंत बाद उन्होंने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को इसकी जानकारी दी।
सूचना मिलते ही एयरपोर्ट प्रशासन ने एहतियात के तौर पर इमरजेंसी प्रोटोकॉल लागू कर दिया। दमकल और एंबुलेंस की टीमों को तत्काल अलर्ट पर रखा गया ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।
विमान की सुरक्षित लैंडिंग के बाद यात्रियों को सामान्य रूप से बाहर निकाला गया। घटना में किसी यात्री या चालक दल के सदस्य के घायल होने की सूचना नहीं है।
फिलहाल विमान का तकनीकी निरीक्षण किया जा रहा है ताकि पक्षी के टकराने से हुए संभावित नुकसान का आकलन किया जा सके। एयरपोर्ट प्रशासन और एयर इंडिया की ओर से मामले की जांच की जा रही है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।