पार्किंग विवाद में कार चालक से मारपीट, डंडे से पीटने का वीडियो वायरल

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (24/08/2026): नोएडा के सेक्टर-63 में पार्किंग को लेकर हुए विवाद के बाद कार चालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि पार्किंग कर्मचारियों और उनके साथ मौजूद लोगों ने युवक को घेरकर थप्पड़ मारे और बाद में डंडे से भी उसकी पिटाई की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है।

घटना सेक्टर-63 के एच ब्लॉक में नोएडा प्राधिकरण की ओर से आवंटित सरफेस पार्किंग की बताई जा रही है। बताया गया है कि पार्किंग में कार खड़ी करने को लेकर चालक और पार्किंग संचालन से जुड़े लोगों के बीच कहासुनी हुई थी। विवाद बढ़ने पर कुछ लोगों ने चालक को घेर लिया और उसके साथ हाथापाई शुरू कर दी।

वायरल वीडियो में कुछ लोग युवक को पीटते दिखाई दे रहे हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराने की कोशिश की, लेकिन कुछ देर बाद एक व्यक्ति डंडा लेकर पहुंचा और युवक की पिटाई करता नजर आया। पार्किंग में मौजूद दूसरे वाहन चालक ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया और इसकी जानकारी पुलिस को दी।

सेक्टर-63 थाना पुलिस ने वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी अमित कुमार के अनुसार, मारपीट में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। पुलिस घटना के कारणों और विवाद की वास्तविक स्थिति का भी पता लगा रही है।

बताया जा रहा है कि सेक्टर-63 की सरफेस पार्किंग को लेकर पहले भी शिकायतें सामने आती रही हैं। वाहन चालकों से निर्धारित शुल्क से अधिक रकम लेने और औद्योगिक इकाइयों में सामान पहुंचाने वाले ट्रक चालकों से वसूली के आरोप भी लगाए गए हैं। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।