CNH न्यू हॉलैंड के अप्रेंटिस ट्रेनी राहुल सिंह को ट्रक ने मारी टक्कर, शारदा अस्पताल में भर्ती

टेन न्यूज़ नेटवर्क

Greater Noida News (24/08/2026): ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर चौराहे के पास सोमवार सुबह हुए सड़क हादसे में CNH के अप्रेंटिस ट्रेनी राहुल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि राहुल सिंह पहली शिफ्ट में ड्यूटी के लिए जा रहे थे। इसी दौरान सड़क किनारे खड़े होने के दौरान एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।

हादसे के बाद पुलिस ने राहुल सिंह को तत्काल GIMS अस्पताल पहुंचाया। उनकी हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें शारदा अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उन्हें क्रिटिकल केयर यूनिट (CCU) में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, राहुल सिंह ने हाल ही में CNH की न्यू हॉलैंड इकाई में अप्रेंटिस ट्रेनी के तौर पर ज्वाइन किया था।

पुलिस हादसे की जांच कर रही है। हादसे के कारणों और अन्य तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि की जा रही है। पुलिस की ओर से विस्तृत जानकारी सामने आने के बाद खबर को अपडेट किया जाएगा।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।