Noida में सखी मिलन डांडिया समारोह की धूम, महिलाओं ने बताया- कैसे बढ़ा आत्मविश्वास और निखरी प्रतिभा
टेन न्यूज नेटवर्क
Noida News (14/10/2026): नोएडा के सेक्टर-51 स्थित डायमंड बैंक्वेट हॉल में सखी मिलन डांडिया-दिवाली समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने डांडिया, डांस और शॉपिंग का जमकर आनंद लिया। इस दौरान सखी मिलन से जुड़ी महिलाओं ने टेन न्यूज नेटवर्क से बातचीत में अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि सखी मिलन उनके लिए सिर्फ मनोरंजन का मंच नहीं, बल्कि अपनी प्रतिभा को निखारने, आत्मविश्वास बढ़ाने और दूसरी महिलाओं के साथ मिलकर खुशियां मनाने का भी अवसर है।
2016 से सखी मिलन से जुड़ी हैं मनु वर्मा
टेन न्यूज नेटवर्क से बातचीत में मनु वर्मा ने बताया कि वह वर्ष 2016 से सखी मिलन से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने कहा, “मेरा अनुभव बहुत अच्छा रहा है, क्योंकि यहां हमें अपना टैलेंट दिखाने का मौका मिलता है। डांस करना हो या गाना गाना, जो चीजें सालों से पीछे छूट गई थीं, उन्हें फिर से निखारने का अवसर मिलता है। यहां ज्वेलरी सहित कई तरह के स्टॉल भी लगे हैं, जहां हम खूब शॉपिंग करते हैं।”
स्कूल के दिनों की प्रतिभा दिखाने का मिलता है मौका: वैशाली
वैशाली ने बताया कि वह वर्ष 2018 से सखी मिलन का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा, “स्कूल के समय हम जो टैलेंट दिखाते थे, उसे यहां आकर फिर से दिखाने का मौका मिलता है। सखी मिलन में हम खुलकर एंजॉय करते हैं। यहां के स्टॉल और प्रोडक्ट भी काफी अच्छे हैं और कीमतों के लिहाज से भी अच्छे विकल्प मिलते हैं। मेरे लिए सखी मिलन बहुत खास है।”

सखी मिलन ने बढ़ाया आत्मविश्वास: रितु अग्रवाल
रितु अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2020 में सखी मिलन जॉइन किया था। उन्होंने कहा, “जब मैं यहां आई थी, तब मैं काफी इंट्रोवर्ट थी। मेरा मन डांस करने और एंजॉय करने का होता था, लेकिन कहीं न कहीं आत्मविश्वास की कमी थी। सुपर्णा मैम ने मेरा कॉन्फिडेंस बढ़ाया। अब सखी मिलन का हर इवेंट मुझे ब्लॉकबस्टर लगता है। आज के डांडिया कार्यक्रम में भी मैंने खूब एंजॉय किया और स्टॉल्स से शॉपिंग भी की।”
डांडिया समारोह में महिलाओं ने साझा किए अनुभव
सेक्टर-61, नोएडा निवासी प्राची अग्रवाल ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा, “हम काफी सालों से सखी मिलन से जुड़े हुए हैं। यहां की सभी मीटिंग्स बहुत एंजॉयबल होती हैं। आज की डांडिया मीटिंग बेहद सुंदर है। सभी लोग बहुत अच्छे से तैयार होकर आए हैं और यहां खूबसूरत स्टॉल भी लगे हैं। हम सभी बहुत एंजॉय कर रहे हैं।”
वहीं, सेक्टर-50, नोएडा निवासी ऋचिका जैन ने बताया कि वह डांडिया क्वीन प्रतियोगिता के लिए तैयार होकर आई हैं। उन्होंने कहा, “सखी मिलन हमें इतना अच्छा अवसर और मंच देता है। यहां हम तैयार होकर आते हैं और सभी लोग बहुत सुंदर लगते हैं। शॉपिंग की बात करें तो हम अपनी दिवाली की सारी शॉपिंग यहीं से कर लेते हैं। यहां आकर बहुत अच्छा लगता है।”

डांडिया और शॉपिंग के साथ त्योहार का आनंद
मयूर विहार फेज-1 निवासी हिमा शर्मा ने सखी मिलन के आयोजन को खास बताते हुए कहा, “सखी मिलन अपने आप में एक अलग तरह का आयोजन है। मैं इसकी सदस्य हूं और यहां खाने-पीने से लेकर शॉपिंग तक हर चीज का अनुभव बहुत अच्छा रहता है।”
वहीं, वर्ष 2018 से सखी मिलन से जुड़ी सोनू राठौर ने कार्यक्रम की थीम के बारे में बताया। उन्होंने कहा, “आज की थीम है अपनी सारी चिंताएं भूलकर डांडिया की मस्ती में झूमना, नाचना और गाना। यह बिल्कुल सही है। हम सभी अपनी चिंताओं को दूर करके यहां मस्ती करने, नाचने और झूमने आए हैं।”
महिलाओं के लिए मनोरंजन के साथ आत्मविश्वास बढ़ाने का मंच
सखी मिलन डांडिया-दिवाली समारोह में महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सजकर डांडिया किया और एक-दूसरे के साथ समय बिताया। कार्यक्रम में लगे विभिन्न स्टॉल ने भी महिलाओं को खरीदारी का अवसर दिया।
महिलाओं के अनुभवों से स्पष्ट हुआ कि सखी मिलन उनके लिए सामाजिक मेलजोल, मनोरंजन और व्यक्तिगत प्रतिभा को निखारने का एक महत्वपूर्ण मंच बन चुका है। यहां उन्हें अपनी रुचियों को आगे बढ़ाने, आत्मविश्वास मजबूत करने और त्योहारों को सामूहिक रूप से मनाने का अवसर मिलता है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।