नोएडा एयरपोर्ट में नौकरी का झांसा देकर बेरोजगारों से ठगी

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (23/08/2026): नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और एविएशन कंपनियों के नाम पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर बेरोजगारों से ठगी करने वाले गिरोह के एक वांछित आरोपी को साइबर क्राइम थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर अजय पुत्र धर्मपाल सिंह को गाजियाबाद से पकड़ा है। पुलिस के अनुसार, इसी गिरोह के पांच अन्य सदस्यों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

जांच में सामने आया कि आरोपी सेक्टर-22 में लंबोदर इंस्टीट्यूट के नाम से फर्जी कॉल सेंटर चला रहे थे। यहां से युवाओं को एविएशन कंपनियों में नौकरी और प्रशिक्षण संस्थानों में दाखिले का लालच दिया जाता था। अभ्यर्थियों से ऑनलाइन इंटरव्यू, रजिस्ट्रेशन, एडमिशन, ट्रेनिंग, मेडिकल जांच, यूनिफॉर्म, सिक्योरिटी डिपॉजिट और प्रोसेसिंग फीस के नाम पर अलग-अलग चरणों में पैसे लिए जाते थे।

ठगों ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नाम से फर्जी वेबसाइट भी तैयार कर रखी थी। इसके जरिए लोगों को एयरपोर्ट और एविएशन सेक्टर में रोजगार का भरोसा दिलाया जाता था। गिरोह के सदस्य प्रतिष्ठित कंपनियों और संस्थानों के नाम व लोगो का इस्तेमाल कर फर्जी ऑफर लेटर, एडमिशन कन्फर्मेशन और प्रमाण-पत्र भेजकर अभ्यर्थियों का विश्वास जीतते थे।

पुलिस के मुताबिक, ठगी से हासिल रकम को अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर कराया जाता था और बाद में गिरोह के सदस्य आपस में बांट लेते थे। इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और गोपनीय जानकारी के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 21 अगस्त को आरोपी को गिरफ्तार किया। मामले में पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि नौकरी या एडमिशन के नाम पर किसी भी व्यक्ति अथवा संस्था को पैसा देने से पहले उसकी आधिकारिक वेबसाइट और अधिकृत संपर्क माध्यम से पूरी जानकारी सत्यापित करें। साइबर ठगी का शिकार होने पर तत्काल 1930 पर सूचना दें या राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।