दिल्ली में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, LG ने जारी किए आदेश

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (22 August 2026): दिल्ली में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने तीन आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई पोस्टिंग के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश पुलिस एस्टेब्लिशमेंट बोर्ड की सिफारिश के आधार पर जारी किया गया है और तत्काल प्रभाव से लागू होगा। फेरबदल के तहत वरिष्ठ अधिकारियों को अलग-अलग महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जिससे दिल्ली पुलिस के प्रशासनिक और संचालन स्तर पर बदलाव देखने को मिलेगा।

आदेश के मुताबिक 2008 बैच के आईपीएस अधिकारी चिन्मय बिस्वाल को ज्वाइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (Operations) की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, 2009 बैच के आईपीएस अधिकारी शिवेंद्र कांत तिवारी को एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस (EOW) नियुक्त किया गया है। शिवेंद्र कांत तिवारी इससे पहले दिल्ली के उपराज्यपाल के OSD के पद पर तैनात थे। नई जिम्मेदारी के तहत वह अब आर्थिक अपराध शाखा (EOW) के कामकाज की निगरानी करेंगे।

वहीं, 2010 बैच की आईपीएस अधिकारी वर्षा शर्मा को उपराज्यपाल का OSD बनाया गया है। इससे पहले वह एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस (EOW) के पद पर कार्यरत थीं। इस फेरबदल के बाद तीनों अधिकारियों ने अपनी नई जिम्मेदारियां संभालनी हैं। प्रशासनिक स्तर पर हुए इस बदलाव को दिल्ली पुलिस की महत्वपूर्ण शाखाओं में जिम्मेदारियों के पुनर्गठन के तौर पर देखा जा रहा है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।