मोदीनगर में स्टेशन के पास युवक की संदिग्ध मौत, सुबह घर से निकला था; शाम को पहुंची मौत की खबर

टेन न्यूज नेटवर्क

Ghaziabad News (22/08/2026): गाजियाबाद के मोदीनगर नार्थ स्टेशन के पास शुक्रवार को 37 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान महेंद्रपुरी कॉलोनी निवासी जितेंद्र सिसौदिया के रूप में हुई है। बताया गया कि जितेंद्र सुबह घर से किसी काम के लिए निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। करीब 4 बजे परिवार को उसकी मौत की सूचना मिली।

जानकारी मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और शव को अपने घर ले आए। इसके बाद डायल-112 के माध्यम से पुलिस को घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही मोदीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी।

परिजनों के अनुसार, जितेंद्र पिछले कुछ दिनों से काम नहीं कर रहा था। बताया गया कि उसे शराब पीने की आदत थी। शुक्रवार सुबह वह एक परिचित के साथ मेट्रो स्टेशन के नीचे शराब पी रहा था। इसके बाद उसकी मौत की सूचना परिवार तक पहुंची। जितेंद्र की चार साल की बेटी हर्षा है।

फिलहाल युवक की मौत के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो पाएगी। SHO मोदीनगर आनंद प्रकाश के मुताबिक, पुलिस मामले की जांच कर रही है और सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जानकारी जुटाई जा रही है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।