नोएडा में साइबर ठगी का नया तरीका, आतंकी कनेक्शन बताकर 18 लाख ऐंठे

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (22/08/2026): नोएडा के सेक्टर-77 में साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है। साइबर अपराधियों ने दिल्ली विश्वविद्यालय से सेवानिवृत्त बुजुर्ग को आतंकवादी गतिविधियों से जोड़कर कार्रवाई का डर दिखाया। आरोपियों ने खुद को एटीएस पुणे का अधिकारी बताया और कहा कि उनके आधार कार्ड से जारी मोबाइल सिम का इस्तेमाल जम्मू-कश्मीर में हुई आतंकी गतिविधियों में किया गया है। इसके बाद उन्हें डिजिटल अरेस्ट के नाम पर लगातार डराकर रखा गया।

आरोपियों ने अगले दिन वॉट्सऐप कॉल के जरिए बुजुर्ग से संपर्क किया और गिरफ्तारी वारंट दिखाने का दावा किया। जांच और कानूनी कार्रवाई का भय पैदा कर उन्हें घंटों बातचीत में उलझाए रखा गया। आरोपियों ने कहा कि अगर वह गिरफ्तारी से बचना चाहते हैं तो उनके निर्देशों का पालन करना होगा। डर के चलते पीड़ित उनके बताए तरीके से आगे बढ़ते रहे।

इसी दौरान ठगों ने उनके बैंक खातों की जानकारी और जमा रकम से संबंधित विवरण हासिल कर लिया। इसके बाद एक बैंक खाते की जानकारी भेजकर उसमें 18 लाख रुपये जमा करने के लिए कहा गया। आरोपियों के दबाव में आकर पीड़ित दिल्ली के शालीमार पहुंचे और अपने नैनीताल बैंक खाते से RTGS के माध्यम से 18 लाख रुपये बताए गए खाते में ट्रांसफर कर दिए।

17 जुलाई को पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ। उन्हें पता चला कि फोन करने वाले किसी सरकारी जांच एजेंसी के अधिकारी नहीं थे, बल्कि साइबर अपराधी थे। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। मामले में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस बैंक खातों में हुए लेनदेन, मोबाइल नंबरों और कॉल से जुड़े तकनीकी विवरण की जांच कर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।