राजनाथ सिंह ने नोएडा में किया हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का शुभारंभ, एक छत के नीचे मिलेंगी कई सुविधाएं
टेन न्यूज नेटवर्क
Noida News (22/08/2026): रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को नोएडा सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के नए इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आधुनिक मेडिकल तकनीक की मदद से बीमारियों की पहचान पहले के मुकाबले अधिक तेजी और सटीकता से की जा सकती है। उन्होंने जोर दिया कि स्वास्थ्य व्यवस्था का लक्ष्य केवल बीमारी का इलाज करना नहीं, बल्कि समय रहते उसकी पहचान और रोकथाम भी होना चाहिए।
राजनाथ सिंह ने कहा कि एक ही स्थान पर रेडियोलॉजी, पैथोलॉजी, जीनोमिक्स और अन्य जांच सुविधाएं उपलब्ध होने से मरीजों को अलग-अलग केंद्रों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इससे डॉक्टरों को भी सभी जांच रिपोर्ट एक साथ उपलब्ध होने पर मरीज के इलाज से जुड़े फैसले लेने में आसानी होगी। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों और ग्रामीण क्षेत्रों के मरीज कई बार अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्या सही तरीके से नहीं बता पाते। ऐसे में आधुनिक जांच तकनीक बीमारी की पहचान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में देश में बुजुर्ग आबादी बढ़ने के साथ स्वास्थ्य सेवाओं पर दबाव भी बढ़ेगा। इसलिए बीमारी गंभीर होने के बाद उपचार कराने के बजाय नियमित जांच और शुरुआती स्तर पर बीमारी की पहचान को प्राथमिकता देना जरूरी है। राजनाथ सिंह के मुताबिक, प्रिवेंटिव हेल्थकेयर से बीमारियों को समय रहते नियंत्रित करने के साथ इलाज का खर्च भी कम किया जा सकता है। उन्होंने स्वस्थ भारत को सशक्त भारत की बुनियाद बताया।

नए सेंटर में एआई आधारित 3.0 टेस्ला एमआरआई और 160-स्लाइस सीटी स्कैन जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। कंपनी के अनुसार, यह उत्तर प्रदेश में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स का पहला सेंटर है। दिल्ली और हरियाणा के बाद कंपनी ने उत्तर प्रदेश में अपने विस्तार की शुरुआत नोएडा से की है। कार्यक्रम में नोएडा के सांसद डॉ. महेश शर्मा, नई दिल्ली की सांसद बांसुरी स्वराज समेत संस्थान के वरिष्ठ अधिकारी और चिकित्सक मौजूद रहे।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।