गौतमबुद्ध नगर की रोल बॉल टीम 19वीं यूपी स्टेट चैंपियनशिप के लिए लखनऊ रवाना

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (21/08/2026): 19वीं जूनियर (अंडर-17) उत्तर प्रदेश स्टेट रोल बॉल चैंपियनशिप का आयोजन 21 और 22 अगस्त 2026 को लखनऊ के चौक स्टेडियम में किया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन रोल बॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश और रोल बॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। प्रदेश के विभिन्न जिलों से चयनित खिलाड़ी इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

इस प्रतियोगिता में गौतम बुद्ध नगर की बालक और बालिका दोनों वर्गों की टीमें भी प्रतिभाग करेंगी। जिले की टीम प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए शुक्रवार को लखनऊ के लिए रवाना हुई। टीम के खिलाड़ियों का चयन 22 और 23 अप्रैल 2026 को शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम, ग्रेटर नोएडा में आयोजित जिला रोल बॉल चैंपियनशिप में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर किया गया था।

बालक वर्ग की टीम में हर्ष रावल, शिवम वर्मा, मृदुल कुमार सिंह, लक्ष्य दयाल, यश शर्मा, मेहुल शर्मा, मौर्य वर्धन सिंह, अक्षत जोशी, सम्राट सिंह, अभियुक्त जोशी और देव चौहान शामिल हैं। वहीं, बालिका वर्ग की टीम में तनिष्का तंवर, सारा सिंह, सुरोश्री बनर्जी, आरोही चिरानिया, सिया सुप्रिती, आयुषी चौहान और अक्षिता द्विवेदी को स्थान मिला है।

टीम के प्रशिक्षण और मार्गदर्शन की जिम्मेदारी गुलशन, विधि बंसल और मिलिंद शर्मा कोच के रूप में संभालेंगे। रोल बॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन गौतम बुद्ध नगर के सचिव रविकांत ठाकुर ने बताया कि खिलाड़ियों ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया था, जिसके आधार पर उनका चयन राज्य चैंपियनशिप के लिए किया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि खिलाड़ी लखनऊ में भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन करेंगे।

टीम के रवाना होने से पहले रोल बॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन गौतम बुद्ध नगर के प्रेसिडेंट एडवोकेट मोहित दलवीर और सचिव रविकांत ठाकुर ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। दोनों पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को जर्सी प्रदान कर प्रतियोगिता के लिए रवाना किया और उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

जिला संघ के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने और पूरे आत्मविश्वास के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का आह्वान किया। जिले की दोनों टीमें अब लखनऊ में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में गौतम बुद्ध नगर का प्रतिनिधित्व करेंगी।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।