Greater Noida News (20/08/2026): ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र के शाहबेरी में बुधवार को एक 17 वर्षीय किशोर द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। किशोर का शव वृंदावन सोसाइटी के पीछे स्थित एक गोदाम में मिला। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
सीएफओ गौतमबुद्ध नगर प्रदीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 19 अगस्त 2026 को थाना बिसरख क्षेत्रांतर्गत शाहबेरी स्थित वृंदावन सोसाइटी के पीछे एक गोदाम में किशोर द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।
मृतक की पहचान कृष्णा पुत्र ऋषिपाल, निवासी रहुलि, थाना कुढ़ फतेहगढ़, जनपद संभल के रूप में हुई है। कृष्णा वर्तमान में शाहबेरी, थाना बिसरख, गौतमबुद्धनगर में रह रहा था। उसकी उम्र करीब 17 वर्ष बताई गई है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है। घटना की सूचना के बाद मृतक के परिजन भी मौके पर मौजूद हैं।
फिलहाल आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस द्वारा मौके की जांच और अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। मामले में अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई भी की जा रही है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।