दिल्ली SIR की समयसीमा फिर बढ़ी, अब 31 अगस्त को जारी होगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (19 August 2026): दिल्ली में मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर चुनाव आयोग ने एक बार फिर कार्यक्रम में बदलाव किया है। SIR की समयसीमा तीसरी बार एक सप्ताह के लिए बढ़ाई गई है। संशोधित कार्यक्रम के मुताबिक अब ड्राफ्ट मतदाता सूची 24 अगस्त की जगह 31 अगस्त 2026 को जारी की जाएगी। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार ने इसकी जानकारी दी है। इस बदलाव के बाद मतदाता सूची को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया भी आगे बढ़ गई है और फाइनल वोटर लिस्ट 4 नवंबर 2026 को प्रकाशित की जाएगी।

ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी होने के बाद मतदाताओं को अपने दावे और आपत्तियां दर्ज कराने के लिए एक महीने का समय दिया जाएगा। 31 अगस्त से 30 सितंबर 2026 तक मतदाता अपने नाम या विवरण से जुड़ी आपत्ति, सुधार या दावा प्रस्तुत कर सकेंगे। वहीं, प्राप्त दावों और आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया 31 अगस्त से 29 अक्टूबर 2026 तक चलेगी। इसके बाद आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद 4 नवंबर को अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी।

SIR के तहत घर-घर जाकर फॉर्म जमा करने और उनके सत्यापन का गणना चरण यानी Enumeration Phase 17 अगस्त 2026 को समाप्त हो चुका है। चुनाव आयोग के अनुसार, शुरुआती चरण में डिजिटलाइजेशन का काम तेजी से चल रहा था, लेकिन बाद में इसकी गति प्रभावित हुई। इसी वजह से कार्यक्रम की समयसीमा में फिर बदलाव किया गया है। यह तीसरी बार है जब SIR कार्यक्रम की समयसीमा बढ़ाई गई है।

यदि किसी मतदाता का नाम 31 अगस्त को जारी होने वाली ड्राफ्ट सूची में नहीं मिलता है या उसके नाम, पते अथवा अन्य विवरण में कोई गलती है, तो वह निर्धारित अवधि में दावा या सुधार के लिए आवेदन कर सकता है। मतदाता ऑनलाइन जानकारी और आवेदन के लिए चुनाव आयोग के आधिकारिक Voters’ Service Portal का इस्तेमाल कर सकते हैं। अब 31 अगस्त को ड्राफ्ट सूची जारी होने के बाद उस पर दावे और आपत्तियों की प्रक्रिया शुरू होगी और सभी चरण पूरे होने के बाद 4 नवंबर को दिल्ली की अंतिम मतदाता सूची सामने आएगी।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।