अमानतुल्लाह खान को राहत: गिरफ्तारी पर 24 फरवरी तक रोक

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (13 फरवरी 2025): आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक अमानतुल्लाह खान को फौरी राहत मिली है। राउज एवेन्यू कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर 24 फरवरी तक रोक लगा दी है। कोर्ट ने यह फैसला उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान सुनाया और उन्हें जांच में सहयोग करने का आदेश दिया है।

अमानतुल्लाह खान को मिली अंतरिम राहत के तहत, उन्हें आज शाम से ही जांच में शामिल होना होगा। कोर्ट ने साफ कहा है कि वे जांच एजेंसियों के समन का पालन करें और इस दौरान किसी भी साक्ष्य से छेड़छाड़ न करें।

कोर्ट के आदेश के मुताबिक, 24 फरवरी को मामले की अगली सुनवाई होगी, जहां उनके आगे के कानूनी कदमों पर विचार किया जाएगा। अगर वे जांच में सहयोग नहीं करते हैं, तो उनकी गिरफ्तारी का रास्ता फिर से खुल सकता है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।