गौतम बुद्ध नगर के खिलाड़ियों ने रोल बॉल चैंपियनशिप में लहराया परचम

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (18/08/2026): रोल बॉल स्पोर्ट्स संघ, गौतम बुद्ध नगर के खिलाड़ियों ने प्रथम मुजफ्फरनगर ओपन प्रमोशनल रोल बॉल चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता का आयोजन 16 अगस्त 2026 को मेरठ स्थित कृष्णा पब्लिक स्कूल में रोल बॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन मुजफ्फरनगर ट्रस्ट की ओर से किया गया। प्रतियोगिता में बालक वर्ग की सात और बालिका वर्ग की पांच टीमों ने हिस्सा लिया।

चैंपियनशिप में गौतम बुद्ध नगर जिले की दो रोल बॉल अकादमियों ने प्रतिभाग किया। दोनों अकादमियों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने वर्ग में तीसरा स्थान हासिल किया।

अंडर-14 बालक वर्ग में रजनीकांत एकेडमी ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स की टीम ने शानदार प्रदर्शन कर कांस्य स्थान प्राप्त किया। टीम में कप्तान विराज शर्मा के साथ जतिन यादव, आयुक्त चौहान, हर्ष राज, ध्रुव चौहान, दुर्लभ अहलावत और भावेश पाल शामिल रहे। खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान बेहतर तालमेल और खेल भावना का परिचय दिया।

वहीं, अंडर-14 बालिका वर्ग में समसारा रोलर स्केटिंग एकेडमी की टीम ने भी तीसरा स्थान हासिल किया। टीम की कप्तान सारन्या आर्य के नेतृत्व में तन्वी, प्रगति सिंह, कृति पाण्डेय, धृतिका भारद्वाज और आराध्या सिंह ने प्रतियोगिता में दमदार प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में जिले की दोनों टीमों की सफलता पर गौतम बुद्ध रोल बॉल स्पोर्ट्स संघ के अध्यक्ष एडवोकेट मोहित दलगीर और सचिव रविकांत ठाकुर ने खिलाड़ियों को बधाई दी। खिलाड़ियों के माता-पिता ने भी उनकी उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

संघ की ओर से जिले के कोच मिलिंद शर्मा और टीम मैनेजर हर्षिता भारद्वाज के प्रयासों की भी सराहना की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है कि उन्होंने प्रतियोगिता में जिले को गौरवान्वित किया है। रोल बॉल स्पोर्ट्स संघ, गौतम बुद्ध नगर ने सभी विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए आगामी प्रतियोगिताओं में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। संघ ने उम्मीद जताई कि ये खिलाड़ी आने वाले समय में जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर नई उपलब्धियां हासिल करेंगे।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।