सावन के तीसरे सोमवार और नागपंचमी पर गौरी शंकर मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब
टेन न्यूज नेटवर्क
New Delhi News (17 अगस्त 2026): सावन के तीसरे सोमवार और नागपंचमी के विशेष अवसर पर दिल्ली के प्राचीन गौरी शंकर मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। दूर-दूर से पहुंचे शिवभक्त हाथों में जल और दूध से भरे लोटे लेकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए मंदिर पहुंचे।
मंदिर परिसर के अंदर और बाहर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। भक्त अपनी बारी का इंतजार करते हुए शिवभक्ति में लीन नजर आए। मंदिर परिसर में शिव चालीसा और आरती की गूंज के बीच हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।
भक्तों ने बताया कि गौरी शंकर मंदिर में आकर उन्हें विशेष आध्यात्मिक अनुभूति होती है। कई श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन और व्यवस्थाओं को लेकर भी संतोष जताया। कुछ भक्त ऐसे भी रहे, जिनका इस मंदिर में पहली बार आना हुआ। उन्होंने दर्शन के बाद खुशी और उत्साह जाहिर किया।
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर के भीतर और बाहर सुरक्षा एवं व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए। बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों को तैनात किया गया, जो श्रद्धालुओं की भीड़ को व्यवस्थित करने और सुचारू दर्शन व्यवस्था बनाए रखने में जुटे रहे।
सावन के तीसरे सोमवार और नागपंचमी के इस पावन अवसर पर गौरी शंकर मंदिर में सुबह से लगातार भक्तों का पहुंचना जारी रहा। भोलेनाथ के जयकारों और भक्ति के माहौल के बीच श्रद्धालुओं ने बाबा का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।