‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के 37वें रविवार पर कुलजीत सिंह चहल ने किया पौधारोपण

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (17 अगस्त 2026): नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने रविवार, 16 अगस्त 2026 को अशोक रोड स्थित आदित्य सदन NDMC हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के लगातार 37वें रविवार के अवसर पर पौधारोपण किया। इस दौरान स्थानीय निवासी, RWA पदाधिकारी, बच्चे, महिलाएं तथा NDMC के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से प्रेरणा लेते हुए लोगों ने अपनी माताओं के सम्मान में पौधे लगाए। इस अवसर पर कुलजीत सिंह चहल ने कहा कि 37 सप्ताह से लगातार चल रहा यह अभियान पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों की बढ़ती जागरूकता और भागीदारी को दर्शाता है।

पौधा लगाना ही नहीं, उसकी देखभाल भी जरूरी: चहल

कुलजीत सिंह चहल ने कहा कि केवल पौधा लगाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसकी नियमित देखभाल, समय पर पानी देना और सुरक्षा करना भी उतना ही जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने आसपास लगाए गए पौधों की जिम्मेदारी लें और उन्हें संरक्षित कर मजबूत एवं स्वस्थ पेड़ बनाने में सहयोग करें।

उन्होंने कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान मां के प्रति सम्मान और प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी को जोड़ता है। आज लगाया गया प्रत्येक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा, बेहतर पर्यावरण और स्वस्थ जीवन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

स्थानीय लोगों ने रखीं नागरिक समस्याएं

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय निवासियों और RWA पदाधिकारियों ने क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न नागरिक समस्याएं भी कुलजीत सिंह चहल के समक्ष रखीं। इनमें बंदरों की समस्या, पार्क की सफाई एवं रखरखाव, लिफ्ट की आवश्यकता, जिम में सुधार तथा बच्चों के लिए खेल क्षेत्र विकसित करने जैसे मुद्दे शामिल रहे।

चहल ने संबंधित अधिकारियों को इन समस्याओं का मौके पर निरीक्षण कर समयबद्ध तरीके से समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि RWA और स्थानीय निवासियों के साथ सीधा संवाद क्षेत्र की समस्याओं को समझने और उनके शीघ्र समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

बच्चों ने प्रस्तुत की कविताएं और भाषण

कार्यक्रम में NDMC के सिविल, इलेक्ट्रिकल, स्वास्थ्य और हॉर्टिकल्चर विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे। RWA की ओर से अध्यक्ष हरि सिंह, मनोज गिर्भाय, गिरिश पंत, मनोज डबराल, करम चंद और कमल किशोर सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने पर्यावरण और पेड़ों के महत्व पर कविताएं एवं भाषण प्रस्तुत किए। कुलजीत सिंह चहल ने बच्चों की भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि नई पीढ़ी में प्रकृति और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना बेहद जरूरी है।

‘पौधा लगाएं, पौधे को बचाएं और उसे पेड़ बनाएं’

कुलजीत सिंह चहल ने कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान अब केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह लोगों को पर्यावरण की निरंतर देखभाल के लिए जोड़ने का माध्यम बन रहा है। उन्होंने लोगों से ‘पौधा लगाएं, पौधे को बचाएं और उसे पेड़ बनाएं’ के संकल्प के साथ अभियान को आगे बढ़ाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक पेड़ आने वाली पीढ़ियों के लिए एक अनमोल विरासत है। यदि हर व्यक्ति अपने आसपास लगाए गए कम से कम एक पौधे की जिम्मेदारी ले, तो सामूहिक प्रयासों से नई दिल्ली को और अधिक स्वच्छ, हरा-भरा और स्वस्थ बनाया जा सकता है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।