बस कुछ दिन और फिर बंद हो जाएंगे पिंक टिकट | 1 सितंबर से स्मार्ट कार्ड जरूरी

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (16 अगस्त 2026): दिल्ली सरकार ने महिलाओं के लिए DTC बसों में मुफ्त यात्रा को लेकर बड़ी राहत दी है। सरकार ने ‘पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड’ की अनिवार्यता की समय-सीमा 31 अगस्त 2026 तक बढ़ा दी है। अब महिला यात्री 31 अगस्त तक पेपर-बेस्ड पिंक टिकट के जरिए DTC बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। वहीं, 1 सितंबर 2026 से मुफ्त बस यात्रा के लिए पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड अनिवार्य हो जाएगा।

दिल्ली सरकार ने यह फैसला त्योहारों के मौसम और रक्षाबंधन को ध्यान में रखते हुए लिया है। सरकार का कहना है कि त्योहारों के दौरान बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है और महिलाओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसलिए मौजूदा व्यवस्था को एक महीने के लिए आगे बढ़ाया गया है।

परिवहन मंत्री डॉक्टर पंकज कुमार सिंह ने कहा कि त्योहारों का मौसम, खासकर रक्षाबंधन के दौरान बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां अपने परिवारों से मिलने के लिए यात्रा करती हैं। ऐसे में सरकार की प्राथमिकता है कि किसी भी पात्र महिला यात्री को DTC बस में मुफ्त यात्रा के दौरान परेशानी न हो।

नई व्यवस्था के तहत 31 अगस्त तक पिंक टिकट से मुफ्त यात्रा जारी रहेगी, लेकिन 1 सितंबर से केवल वैध पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड के जरिए ही मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी।

दिल्ली में अब तक 18 लाख 13 हजार 866 पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड जारी किए जा चुके हैं। परिवहन विभाग ने डिपो मैनेजरों, रीजनल मैनेजरों, कंडक्टरों और एनफोर्समेंट स्टाफ को नई समय-सीमा के बारे में यात्रियों को जागरूक करने के निर्देश दिए हैं।

सरकार की ओर से DTC डिपो और बसों में अनाउंसमेंट, सोशल मीडिया, प्रिंट मीडिया समेत विभिन्न माध्यमों से जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। महिला यात्रियों से अपील की गई है कि वे 31 अगस्त से पहले अपना पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड बनवा लें, ताकि 1 सितंबर से मुफ्त बस यात्रा में किसी तरह की रुकावट न आए।

परिवहन मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार सार्वजनिक परिवहन को अधिक सुलभ, सुविधाजनक और तकनीक-सक्षम बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।