हार के बाद भी हौसला बुलंद: मनीष सिसोदिया ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (13 फरवरी 2025): दिल्ली चुनाव में हार के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने बुधवार को देशभर के पार्टी कार्यकर्ताओं से वर्चुअली संवाद किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि चुनाव परिणाम चाहे जो भी रहे, लेकिन हमने इसे आंदोलन की तरह लड़ा।

सिसोदिया ने कहा कि AAP का लक्ष्य केवल सरकार बनाना नहीं, बल्कि व्यवस्था में सुधार लाना है। उन्होंने यह भी कहा कि AAP ने शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में जो क्रांतिकारी बदलाव किए, उनका असर दूसरे राजनीतिक दलों पर भी पड़ा है। अब बड़ी पार्टियों को भी इन मुद्दों पर बात करनी पड़ रही है, जो हमारे आंदोलन की जीत का संकेत है। संवाद के दौरान पार्टी की आगे की रणनीतियों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। सिसोदिया ने कार्यकर्ताओं को निराश न होने और जनता के बीच अपनी सकारात्मक राजनीति जारी रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा सरकार भी जनता के हित में हमारी नीतियों को आगे बढ़ाती है, तो यह भी हमारी जीत होगी।

मनीष सिसोदिया ने कार्यकर्ताओं से कहा कि भविष्य की राजनीति में जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर हमारा संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को मेहनत जारी रखने और जनता के बीच AAP की नीतियों को पहुंचाने का संदेश दिया। चुनाव भले ही हार गए, लेकिन विचारधारा की जीत हो रही है यही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।