दिल्ली में चीनी मांझे का कहर, 10 दिन में तीसरी घटना; युवक का गला कटा

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (16 August 2026): दिल्ली में प्रतिबंधित चीनी मांझे का खतरा एक बार फिर सामने आया है। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के मौजपुर इलाके में शनिवार को 35 वर्षीय गौरव शर्मा बाइक से जा रहे थे, तभी पतंग का चाइनीज मांझा उनके गले में उलझ गया और गर्दन पर गंभीर चोट लग गई। हादसे के बाद वह बाइक से गिर पड़े और राहगीरों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के मुताबिक, जीटीबी अस्पताल से दोपहर करीब 2 बजे घटना की सूचना मिली। घायल युवक की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

पुलिस ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर चीनी मांझे की बिक्री और इस्तेमाल के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया था। इसी अभियान के दौरान रोहिणी के बेगमपुर निवासी एक व्यक्ति को 80 रील चीनी मांझे के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने कहा कि प्रतिबंधित मांझा बेचने वाले विक्रेताओं के खिलाफ लगातार छापेमारी की जा रही है। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) पहले ही चीनी मांझे पर प्रतिबंध लगा चुका है, बावजूद इसके इसके इस्तेमाल के मामले सामने आ रहे हैं।

इसी बीच पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में पतंग उड़ाते समय 17 वर्षीय किशोर के साथ भी हादसा हुआ। पुलिस के अनुसार, पतंग की डोर के 11 केवी बिजली की लाइन के संपर्क में आने की आशंका है, जिसके चलते किशोर को करंट लग गया। परिवार के लोग उसे तत्काल अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है। बिजली की हाई-वोल्टेज लाइन और पतंग की डोर के संपर्क में आने से हुए इस हादसे ने भी पतंगबाजी के दौरान सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पुलिस के मुताबिक, पिछले 10 दिनों में दिल्ली में चीनी या ढीले पतंग मांझे से जुड़ी यह तीसरी गंभीर घटना है। इससे पहले बुधवार को मौजपुर में तीन वर्षीय बच्चा अपने बड़े भाई के साथ दोपहिया वाहन पर जा रहा था, तभी ढीली पतंग की डोर उसके गले में उलझ गई और वह घायल हो गया था। वहीं 5 अगस्त को उत्तम नगर में 32 वर्षीय कारोबारी की गर्दन पतंग की डोर से कट गई थी। लगातार हो रही घटनाओं के बीच पुलिस की कार्रवाई तेज कर दी गई है, लेकिन प्रतिबंध के बावजूद चीनी मांझे की उपलब्धता और इस्तेमाल राजधानी में लोगों की सुरक्षा के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।