रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (14/08/2026): रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा की महिला सदस्यों ने अग्रसेन भवन, स्वर्ण नगरी में आयोजित विशेष तीज महोत्सव में उत्साह और उमंग के साथ हिस्सा लिया। कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक अंदाज में तीज का पर्व मनाते हुए विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया और जमकर आनंद लिया।

क्लब की प्रथम महिला तरुणा गर्ग ने बताया कि पिछले वर्षों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी क्लब की ओर से महिलाओं के लिए तीज समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सजकर हिस्सा लिया और मेहंदी लगवाने के साथ-साथ झूला झूलने, नृत्य और मनोरंजक खेलों का आनंद लिया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि स्वाति गुप्ता ने सभी महिलाओं को तीज पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन भारतीय संस्कृति और पारंपरिक त्योहारों को जीवंत बनाए रखने के साथ-साथ महिलाओं को एक-दूसरे से जुड़ने और साथ समय बिताने का अवसर भी प्रदान करते हैं। कार्यक्रम में सुनीता शर्मा और हिमानी वार्ष्णेय विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं।

सुधा शर्मा ने बताया कि तीज महोत्सव को लेकर महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में महिलाएं पारंपरिक रूप से सज-धजकर और हाथों में मेहंदी लगाकर कार्यक्रम में पहुंचीं। बच्चों ने भी समारोह में विभिन्न गतिविधियों का आनंद लिया। कार्यक्रम के दौरान सभी ने स्वादिष्ट चाट और अन्य व्यंजनों का भी लुत्फ उठाया।

समारोह में संगीत और मनोरंजन का विशेष माहौल देखने को मिला। महिलाओं ने सामूहिक रूप से नृत्य किया, खेलों में भाग लिया और झूलों का आनंद लेते हुए तीज की खुशियां साझा कीं। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्सव और उल्लास का माहौल बना रहा।

कार्यक्रम का संचालन युक्ति बंसल और अवनी गर्ग ने किया। आयोजन में ऋतु जैन, पूजा शर्मा, प्रीति राठी, सरिता शर्मा, सुनीता कसाना, प्रीति अग्रवाल, अंजलि बंसल, शीतल गर्ग, निधि गर्ग, अनीता आर्य, मेघा गोयल सहित क्लब के अन्य रोटेरियन स्पाउसेज ने सहभागिता की।

रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा की ओर से आयोजित इस तीज महोत्सव ने महिलाओं को पारंपरिक संस्कृति से जुड़ने के साथ-साथ आपसी मेलजोल और मनोरंजन का अवसर दिया। आयोजन के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने कार्यक्रम को यादगार और उत्साहपूर्ण बताया।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।