बिलासपुर में चोरों का धावा, ताला तोड़कर 70 हजार नकद और सोने की चेन ले उड़े
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (14/08/2026): दनकौर के बिलासपुर कस्बे में चोरों ने एक मकान को निशाना बनाकर करीब 70 हजार रुपये नकद, सोने की चेन और जरूरी दस्तावेज चोरी कर लिए। घटना गुरुवार देर रात करीब 1:40 बजे की बताई जा रही है। वारदात के दौरान घर पर कोई मौजूद नहीं था।
पीड़ित राजपाल ने बताया कि वह किसी काम से गांव गए हुए थे। इसी दौरान दो नकाबपोश युवक घर के मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुए। घर में रखे सामान को खंगालने के बाद आरोपी नकदी, सोने की चेन और दस्तावेज लेकर मौके से निकल गए।
सुबह घर लौटने पर राजपाल को चोरी का पता चला। इसके बाद उन्होंने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसमें दो संदिग्ध युवक घर के आसपास आते-जाते दिखाई दे रहे हैं। दोनों ने चेहरा कपड़े से ढक रखा था, जिससे उनकी पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी।
मामले की सूचना मिलने के बाद पीड़ित ने शुक्रवार दोपहर दनकौर कोतवाली में अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के जरिए संदिग्धों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है और चोरी की घटना से जुड़े अन्य सुराग भी जुटाए जा रहे हैं।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।