डॉ राकेश कुमार ने अपने व्यक्तित्व और कृतित्व से अमिट छाप छोड़े हैं: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह | Bharat Tex 2025

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (12 फरवरी 2025): केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह (Union Textile Minister Giriraj Singh) ने ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट (India Expo Mart) में विश्व के सबसे बड़े टेक्सटाइल शो भारत टेक्स 2025 (Bharat Tex 2025) का भव्य शुभारंभ किया। 12 से 15 फरवरी तक चलने वाले इस मेगा इवेंट में हैंडीक्राफ्ट, गारमेंट्स, हस्तनिर्मित मशीनों और टेक्सटाइल उद्योग की नवीनतम तकनीकों का भव्य प्रदर्शन किया जाएगा। इस आयोजन में 110 से अधिक देशों से 6,000 से अधिक अंतरराष्ट्रीय खरीदारों के शामिल होने की उम्मीद है, जिससे भारतीय वस्त्र उद्योग को वैश्विक स्तर पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का अवसर मिलेगा।

डॉ राकेश कुमार को लेकर क्या बोले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मंच से अपने संबोधन में भारत टैक्स के महासचिव डॉ. राकेश कुमार के विषय में कहा कि कुछ लोग केवल अपने पद से पहचाने जाते हैं, जबकि कुछ अपने व्यक्तित्व और कृतित्व से अमिट छाप छोड़ते हैं। डॉ. राकेश कुमार ऐसे ही व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति हैं, जिन्होंने अपने उल्लेखनीय कार्यों से अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि डॉ. राकेश कुमार से सभी को प्रेरणा और ऊर्जा मिलती है, और उनके योगदान से भारत का हस्तशिल्प निर्यात उद्योग निरंतर प्रगति कर रहा है।

इसके अलावा, केंद्रीय मंत्री ने भारत टैक्स की सफलता और इसकी प्रथम वर्षगांठ पर इसके योगदान की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत टैक्स अपनी पहली वर्षगांठ पर ही विश्व का सबसे बड़ा टेक्सटाइल एक्सपो बन गया है, और इस उपलब्धि में डॉ. राकेश कुमार की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है।

उद्घाटन समारोह में प्रमुख हस्तियां शामिल

ग्लोबल टेक्सटाइल एक्सपो 2025 के उद्घाटन अवसर पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के साथ राज्यमंत्री पी मार्गेरिटा, गौतमबुद्ध नगर के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा और टेक्सटाइल मंत्रालय से जुड़े अधिकारी भी उपस्थित रहे। इस भव्य आयोजन से भारतीय वस्त्र उद्योग को अंतरराष्ट्रीय मंच पर नई पहचान मिलेगी और निर्यात को बढ़ावा मिलेगा, जिससे देश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।