15 अगस्त से पहले दिल्ली में ट्रैफिक पाबंदियां, लाल किले समेत कई प्रमुख रास्तों पर नो-एंट्री
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (12 August 2026): स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर दिल्ली में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 13 अगस्त की फुल ड्रेस रिहर्सल और 15 अगस्त के मुख्य समारोह के लिए विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। दोनों दिन सुबह 4 बजे से 10 बजे तक लाल किले और आसपास के इलाकों में कई प्रमुख सड़कों पर आम वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। इन मार्गों पर केवल पासधारी और अधिकृत वाहनों को ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।
ट्रैफिक प्रतिबंध के दायरे में नेताजी सुभाष मार्ग, लोधियन रोड, एसपी मुखर्जी मार्ग, चांदनी चौक रोड, निषाद राज मार्ग और एस्प्लेनेड रोड समेत कई प्रमुख रास्ते शामिल हैं। राजघाट से आईएसबीटी तक रिंग रोड पर भी यातायात प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावा इंडिया गेट सी-हेक्सागन, तिलक मार्ग, मथुरा रोड, बीएसजेड मार्ग और जेएलएन मार्ग से गुजरने वाले लोगों को भी वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।
13 अगस्त की फुल ड्रेस रिहर्सल के मद्देनजर 12 अगस्त की रात 12 बजे से 13 अगस्त सुबह 11 बजे तक निजामुद्दीन खट्टा से वजीराबाद ब्रिज के बीच मालवाहक वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। महाराणा प्रताप आईएसबीटी और सराय काले खां आईएसबीटी के बीच अंतरराज्यीय बसों का संचालन भी प्रभावित रहेगा। 15 अगस्त के मुख्य समारोह के लिए यही व्यवस्था 14 अगस्त की रात 12 बजे से 15 अगस्त सुबह 11 बजे तक लागू रहेगी। डीटीसी और क्लस्टर बसों के कई मार्ग बदले जाएंगे और लाल किला, जामा मस्जिद तथा पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाली बसों को निर्धारित स्थानों से पहले ही डायवर्ट किया जाएगा।
उत्तर और दक्षिण दिल्ली के बीच आने-जाने वाले वाहन अरविंदो मार्ग, सफदरजंग रोड, कमाल अतातुर्क मार्ग, कौटिल्य मार्ग, मदर टेरेसा क्रिसेंट, पार्क स्ट्रीट, मंदिर मार्ग, पंचकुइयां रोड और रानी झांसी रोड का इस्तेमाल कर सकते हैं। पूर्वी और पश्चिमी दिल्ली के बीच यात्रा करने वालों के लिए एनएच-24/एनएच-9, निजामुद्दीन खट्टा, बारापुला रोड और रिंग रोड वैकल्पिक मार्ग होंगे। डीएनडी से आने वाले वाहन भी बारापुला रोड का विकल्प अपना सकते हैं। पुरानी दिल्ली और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, कश्मीरी गेट आईएसबीटी तथा प्रमुख अस्पतालों की ओर जाने वाले यात्रियों से भी रूट की पहले से जानकारी लेने की अपील की गई है।
सुरक्षा के मद्देनजर समारोह स्थल की ओर कैमरा, दूरबीन, छाता, हैंडबैग, ब्रीफकेस, ट्रांजिस्टर, लाइटर, टिफिन बॉक्स और पानी की बोतल जैसी वस्तुएं नहीं ले जाने की सलाह दी गई है। दिल्ली में 2 अगस्त से 16 अगस्त तक ड्रोन, क्वाडकॉप्टर, पैराग्लाइडर, पैरामोटर, हैंग ग्लाइडर और हॉट एयर बैलून समेत अन्य हवाई उपकरणों के संचालन पर भी रोक है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि 13 और 15 अगस्त को घर से निकलने से पहले यातायात व्यवस्था की जानकारी जरूर लें और संभव हो तो सार्वजनिक परिवहन या वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।