मालवीय नगर B&B अग्निकांड के बाद बड़ी कार्रवाई, 523 इमारतें सील

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (12 August 2026): दिल्ली के मालवीय नगर स्थित फ्लोरिश स्टे B&B में 3 जून को हुए भीषण अग्निकांड के बाद अग्नि सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई की गई है। दिल्ली अग्निशमन सेवा की ओर से चिन्हित कुल 523 इमारतों और प्रतिष्ठानों को सील कर दिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, इन परिसरों में अग्नि सुरक्षा मानकों और भवन उपनियमों का उल्लंघन पाया गया था। मालवीय नगर की इस घटना में 23 लोगों की मौत हुई थी, जिसके बाद राजधानी में अवैध और असुरक्षित इमारतों की जांच तेज की गई।

इस हादसे के बाद दिल्ली में अवैध इमारतों और प्रतिष्ठानों की पहचान के लिए व्यापक सर्वे शुरू किया गया। इसके लिए 13 जिला स्तरीय और 39 उपमंडल स्तरीय समितियों का गठन किया गया है। इन समितियों को अलग-अलग इलाकों में भवनों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जांच कर यह पता लगाने की जिम्मेदारी दी गई है कि वहां अग्नि सुरक्षा नियमों और भवन निर्माण से जुड़े प्रावधानों का पालन हो रहा है या नहीं।

अधिकारियों के अनुसार, सर्वे के दौरान जिन इमारतों में गंभीर स्तर पर नियमों का उल्लंघन पाया गया, उनके खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई की गई है। मालवीय नगर अग्निकांड के बाद दिल्ली में B&B, होटल और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठे थे। अब प्रशासन की कार्रवाई का उद्देश्य ऐसे परिसरों की पहचान कर सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करना है, ताकि भविष्य में इस तरह की जानलेवा घटनाओं को रोका जा सके।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।