CAM चार्ज बढ़ने पर सुपरटेक इकोविलेज-1 के लोगों का कैंडल मार्च, 7 हजार परिवारों पर असर

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (10/08/2026): ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सुपरटेक इकोविलेज-1 सोसाइटी में बढ़े हुए मेंटेनेंस चार्ज के खिलाफ रविवार रात निवासियों ने कैंडल मार्च निकाला। बड़ी संख्या में लोग हाथों में मोमबत्तियां लेकर सोसाइटी परिसर में जुटे और CAM चार्ज में की गई बढ़ोतरी के विरोध में नारे लगाए। निवासियों का कहना है कि मेंटेनेंस एजेंसी वाईजी स्टेट ने CAM चार्ज में करीब 40 प्रतिशत की वृद्धि कर दी है। यह बढ़ोतरी जून से लागू बताई जा रही है। लोगों के मुताबिक सोसाइटी में करीब 7 हजार परिवार रहते हैं, ऐसे में चार्ज बढ़ने से प्रत्येक परिवार पर अतिरिक्त आर्थिक भार पड़ा है।

निवासियों ने आरोप लगाया कि चार्ज बढ़ाने से पहले कोर्ट की ओर से गठित अपेक्स कोर कमेटी को इसकी जानकारी देना जरूरी था, लेकिन एजेंसी ने कमेटी को सूचना दिए बिना ही नई दर लागू कर दी। इसी को लेकर जून से लगातार विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।

सोसाइटी निवासीयो के अनुसार बढ़े हुए CAM चार्ज के खिलाफ कई दिनों से आंदोलन चल रहा है और इसी कड़ी में कैंडल मार्च निकाला गया। वहीं, जीत बहादुर सिंह के अनुसार, निवासी पिछले रविवार से सांकेतिक धरने पर भी बैठे हैं। लोगों ने स्पष्ट किया है कि मांग पूरी होने तक उनका विरोध जारी रहेगा।निवासियों की मुख्य मांग बढ़े हुए मेंटेनेंस चार्ज को वापस लेने की है। उनका कहना है कि जब तक पुरानी दर बहाल नहीं की जाती, तब तक धरना और प्रदर्शन जारी रहेगा।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।