Greater Noida News (09/08/2026): ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी शनिवार को गौतमबुद्ध नगर के दादरी पहुंचे। दादरी स्थित हायर फैक्ट्री परिसर पहुंचे, जहां उन्होंने एक निजी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने प्लांट की गतिविधियों और वहां संचालित विभिन्न कार्यों के बारे में जानकारी ली।मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए जिला पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। हायर फैक्ट्री परिसर के अलावा आसपास के इलाकों में भी पुलिसकर्मियों और सुरक्षा एजेंसियों की तैनाती की गई। परिसर के प्रवेश द्वारों पर सुरक्षा जांच बढ़ाने के साथ आने-जाने वाले लोगों पर भी कड़ी नजर रखी गई।
काफिले के लिए प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा बढ़ाई गई
कार्यक्रम समाप्त होने के बाद दोपहर करीब 2 बजे मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से जेपी ग्रीन्स के लिए रवाना हुए। उनके काफिले के सुरक्षित आवागमन और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रमुख मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। परी चौक समेत कई प्रमुख स्थानों पर आवश्यकता के अनुसार बैरिकेडिंग और यातायात डायवर्जन की व्यवस्था की गई। पुलिस और ट्रैफिक पुलिस की टीमें पूरे रूट पर तैनात रहीं और मुख्यमंत्री के काफिले की आवाजाही के दौरान लगातार निगरानी करती रहीं।
जेपी ग्रीन्स में अधिकारियों से मुलाकात
जेपी ग्रीन्स पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री कुछ समय वहां रुके। इस दौरान उनके वरिष्ठ अधिकारियों और अन्य संबंधित लोगों से मुलाकात करने की जानकारी सामने आई। इसके बाद शाम करीब 6 बजे वह सड़क मार्ग से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था का लगातार जायजा लेते रहे। काफिले के गुजरने तक पूरे रूट पर पुलिस और ट्रैफिक पुलिस की टीमें अलर्ट रहीं, जिससे यातायात व्यवस्था और सुरक्षा को सुचारु बनाए रखा जा सके।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।