रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा ने आयोजित किया नि:शुल्क दंत जांच शिविर, 57 लोगों ने कराई जांच

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (09/08/2026): रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा की ओर से लोगों को दांतों की नियमित देखभाल और मौखिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से नि:शुल्क दंत जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर क्लब के सदस्य डॉ. संचित पॉल और डॉ. शिविका अग्रवाल के क्लिनिक टूथ टेल्स, सेक्टर पी-3, ग्रेटर नोएडा में आयोजित हुआ।

शिविर के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 57 लोगों के दांतों की नि:शुल्क जांच की। जांच के दौरान लोगों को दांतों और मसूड़ों से जुड़ी समस्याओं के बारे में जानकारी दी गई तथा मौखिक स्वच्छता बनाए रखने के लिए आवश्यक सावधानियों और नियमित दंत जांच के महत्व के बारे में भी बताया गया।

क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए केवल सामान्य स्वास्थ्य पर ध्यान देना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि दांतों और मसूड़ों की नियमित देखभाल भी बेहद जरूरी है। समय-समय पर दंत परीक्षण कराने से कई गंभीर समस्याओं की समय रहते पहचान की जा सकती है और उनका उपचार संभव है।

इस अवसर पर रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा के सदस्य मोहित बंसल, मुकुल गोयल, विनय गुप्ता, शुभम सिंघल, मनु जिंदल, कपिल गर्ग, सुमित माहेश्वरी, अरुण अग्रवाल और राहुल श्रीवास्तव सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। क्लब की ओर से बताया गया कि इस तरह के स्वास्थ्य संबंधी जनहित कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं और जागरूकता से जोड़ने के प्रयास आगे भी जारी रहेंगे।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।