गौर सिटी-2 के फ्लैट में दो महिलाओं के बीच जमकर मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

टेन न्यूज नेटवर्

Greater Noida News (09/08/2026): ग्रेटर नोएडा के बिसरख क्षेत्र स्थित गौर सिटी-2 के 14वें एवेन्यू में दो महिलाओं के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि एक महिला अपने पति से मिलने के लिए फ्लैट पर पहुंची थी, जहां उसने पति को दूसरी महिला के साथ देखा। इसके बाद दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया।

पुलिस के अनुसार, सेक्टर-168 निवासी महिला का अपने पति से विवाद चल रहा है और दोनों अलग-अलग रह रहे हैं। शुक्रवार को दोनों के बीच चल रहे एक मामले में अदालत में सुनवाई होनी थी। महिला का आरोप है कि वह सुनवाई के लिए कोर्ट पहुंची, लेकिन उसका पति वहां नहीं आया। इसके बाद वह सीधे गौर सिटी-2 स्थित एक फ्लैट पर पहुंच गई।

महिला ने वहां अपने पति को दूसरी महिला के साथ देखा, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। कुछ ही देर में कहासुनी बढ़ गई और दोनों महिलाओं ने एक-दूसरे के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई। जांच में सामने आया कि संबंधित फ्लैट महिला के पति की मित्र का था और वह फ्लैट खाली कर रही थी। बताया गया कि फ्लैट खाली कराने में मदद के लिए उसने महिला के पति को वहां बुलाया था।

घटना के बाद दोनों पक्ष पुलिस चौकी पहुंचे, लेकिन किसी भी पक्ष ने दूसरे के खिलाफ लिखित शिकायत नहीं दी। बिसरख कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले की जानकारी ली है। फिलहाल किसी पक्ष की ओर से शिकायत नहीं मिलने के कारण कोई कार्रवाई नहीं की गई है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।