कांवड़ियों के स्वागत में दिल्ली बॉर्डर पहुंचीं CM रेखा गुप्ता, शिवभक्तों पर की पुष्पवर्षा

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (8 अगस्त 2026): दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज दिल्ली-उत्तर प्रदेश बॉर्डर स्थित कांवड़ सेवा शिविर में पहुंचीं। मुख्यमंत्री ने कांवड़ यात्रा में शामिल शिवभक्तों का स्वागत किया और उन पर पुष्पवर्षा कर श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने शिवभक्तों से संवाद करते हुए उनकी यात्रा और उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने विभिन्न कांवड़ सेवा शिविरों का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने शिविरों में उपलब्ध भोजन, विश्राम, पेयजल सहित अन्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। साथ ही सेवा कार्य में जुटे शिविर संचालकों और कार्यकर्ताओं से बातचीत कर उनके सेवा भाव की सराहना की।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार प्रत्येक शिवभक्त की कांवड़ यात्रा को सरल, सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सरकार की ओर से आवश्यक व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जा रही है।

उन्होंने अधिकारियों एवं संबंधित व्यवस्थाओं से जुड़े लोगों को भी श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने पर जोर दिया।

इस दौरान दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा, विधायक संजय गोयल, जितेंद्र महाजन सहित बड़ी संख्या में शिवभक्त और कांवड़ सेवा में समर्पित कार्यकर्ता मौजूद रहे।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।