Greater Noida News (06/08/2026): ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में बुलंदशहर निवासी एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब उनकी मोटरसाइकिल अचानक सड़क पर आए एक पशु से टकरा गई। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान अनीश (46 वर्ष) पुत्र शेर मोहम्मद निवासी कस्बा औरंगाबाद, थाना औरंगाबाद, जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई है। बताया गया कि अनीश बुधवार, 5 अगस्त 2026 की रात अपनी मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर DL5SBY0884) से अपने घर लौट रहे थे।
इसी दौरान बुलंदखेड़ा, बिलासपुर के पास उनकी बाइक अचानक सड़क पर आए एक पशु से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि अनीश गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों की सूचना पर उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर थाना दनकौर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है और मामले में नियमानुसार अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है। प्राथमिक जांच में हादसे का कारण मोटरसाइकिल का पशु से टकराना सामने आया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।