आज से 8 अगस्त तक एक्सपो मार्ट क्षेत्र में ट्रैफिक डायवर्जन, इन रास्तों से करें सफर

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (05/08/2026): इंडिया एक्सपो मार्ट में 5 अगस्त से 8 अगस्त तक आयोजित होने वाले आईएचई, बायोफैक इंडिया एवं फैन एक्सपो के मद्देनजर ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है। आयोजनों के दौरान प्रतिदिन हजारों लोगों की आवाजाही की संभावना को देखते हुए यातायात पुलिस ने एक्सपो मार्ट गोलचक्कर पर आवश्यकता पड़ने पर अस्थायी डायवर्जन लागू करने का निर्णय लिया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार दोनों आयोजनों में प्रतिदिन लगभग 5,000 से 6,000 आगंतुकों के पहुंचने का अनुमान है। ऐसे में एक्सपो मार्ट गोलचक्कर और उससे जुड़े प्रमुख मार्गों पर यातायात का दबाव बढ़ सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं ताकि आम नागरिकों और कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों को अनावश्यक जाम का सामना न करना पड़े।

इन मार्गों से होगा यातायात संचालन

यातायात योजना के तहत गलगोटिया कट की ओर से आने वाले वे वाहन, जिन्हें एक्सपो मार्ट गोलचक्कर होते हुए आईएफएस विला गोलचक्कर की दिशा में जाना है, उन्हें आवश्यकता पड़ने पर सीधे एक्सपो मार्ट गोलचक्कर से नहीं गुजरने दिया जाएगा। ऐसे वाहनों को बड़ा गोलचक्कर, शारदा गोलचक्कर और एलजी गोलचक्कर के रास्ते यू-टर्न लेकर अपने गंतव्य तक पहुंचाया जाएगा। वहीं, एक्सपो में भाग लेने के लिए आने वाले आगंतुकों के वाहनों को नासा यू-टर्न के माध्यम से एक्सपो परिसर तक पहुंचाया जाएगा, जहां निर्धारित पार्किंग स्थल पर वाहन खड़े किए जा सकेंगे।

पार्किंग की भी विशेष व्यवस्था

आयोजनों के दौरान आने वाले सभी वाहनों के लिए प्राथमिक पार्किंग व्यवस्था इंडिया एक्सपो मार्ट परिसर के भीतर की गई है। यदि किसी समय वहां की पार्किंग पूरी तरह भर जाती है, तो अतिरिक्त वाहनों को नासा (बड़ा गोलचक्कर) स्थित वैकल्पिक पार्किंग स्थल पर पार्क कराया जाएगा।

यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित डायवर्जन योजना का पालन करें, ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का अनुपालन करें तथा यात्रा के लिए अतिरिक्त समय लेकर निकलें। इससे न केवल जाम की स्थिति से बचा जा सकेगा, बल्कि आयोजन स्थल के आसपास यातायात भी सुचारु बना रहेगा।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।