जेवर में डंपिंग ग्राउंड के विरोध में आंदोलन तेज, 113वें दिन भी धरने पर डटे ग्रामीण
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (04/08/2026): ग्रेटर नोएडा के जेवर क्षेत्र स्थित अस्तौली गांव के निकट प्रस्तावित डंपिंग ग्राउंड के विरोध में ग्रामीणों का आंदोलन लगातार जारी है। भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में चल रहा धरना मंगलवार को 113वें दिन भी जारी रहा। प्रदर्शनकारी ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से इस परियोजना को पूरी तरह निरस्त करने की मांग पर अड़े हुए हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि मार्च में डंपिंग ग्राउंड के ट्रायल के दौरान पूरे क्षेत्र में दुर्गंध और प्रदूषण फैल गया था। उनका आरोप है कि इसके कारण लोगों को सांस लेने में दिक्कत हुई, खेतों की फसलों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा और आसपास के कई गांवों के निवासियों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ा।
धरने पर बैठे ग्रामीणों के अनुसार, 12 अप्रैल से लगातार आंदोलन जारी है। इस दौरान प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ कई दौर की वार्ता भी हुई, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकल सका। उनका कहना है कि 8 मई से निर्माण कार्य भले ही बंद है, लेकिन परियोजना को अब तक आधिकारिक रूप से निरस्त नहीं किया गया है।
प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि उन्हें किसी प्रकार का मुआवजा या अन्य सुविधाएं नहीं चाहिए। उनकी एकमात्र मांग है कि डंपिंग ग्राउंड को इस स्थान से हटाया जाए। यदि ऐसा संभव नहीं है, तो प्रभावित गांवों का सुरक्षित स्थान पर पुनर्वास किया जाए, ताकि लोगों के स्वास्थ्य, पर्यावरण और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य पर किसी प्रकार का खतरा न मंडराए।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।