दिल्ली के सरकारी स्कूलों के 24 विद्यार्थियों का दल जर्मनी और जापान रवाना

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (02 August 2026): दिल्ली के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए अंतरराष्ट्रीय शिक्षा और रोजगार के नए अवसरों का विस्तार हो रहा है। इसी क्रम में दिल्ली सरकार के मुख्यमंत्री श्री विद्यालयों के 24 विद्यार्थियों का दूसरा दल जर्मनी और जापान की अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक यात्रा पर रवाना हो गया है। सरकार का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य सरकारी स्कूलों के मेधावी विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा, आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण और वैश्विक कार्य संस्कृति से जोड़ना है, ताकि वे भविष्य की चुनौतियों के लिए बेहतर तरीके से तैयार हो सकें।

यह यात्रा APAL Programme के तहत आयोजित की जा रही है। कार्यक्रम के अंतर्गत चयनित विद्यार्थियों को जर्मनी में 2 से 3.5 वर्ष तक की ड्यूल वोकेशनल ट्रेनिंग का अवसर मिलेगा। इस दौरान उन्हें कक्षा में पढ़ाई के साथ उद्योगों में व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। प्रशिक्षण अवधि में विद्यार्थियों को मासिक स्टाइपेंड भी मिलेगा, जिससे वे आर्थिक रूप से भी सहयोग प्राप्त करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर की शिक्षा और कार्य अनुभव हासिल कर सकेंगे।

दिल्ली के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने वैश्विक स्तर पर छात्रवृत्तियां हासिल कर एक और उपलब्धि अपने नाम की है। दो विद्यार्थियों का चयन जापान के फुकुओका इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में छात्रवृत्ति के लिए हुआ है, जबकि दो अन्य विद्यार्थियों को जापान सरकार की प्रतिष्ठित MEXT Scholarship मिली है। इसके अलावा एक विद्यार्थी को जर्मनी के प्रतिष्ठित RWTH Aachen University में प्रवेश मिला है। इन सफलताओं को सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था और विद्यार्थियों की प्रतिभा का बड़ा प्रमाण माना जा रहा है।

दिल्ली सरकार के अनुसार विद्यार्थियों को जर्मन भाषा का प्रशिक्षण और इंटर-कल्चरल ट्रेनिंग भी दी जा रही है, ताकि वे विदेश में पढ़ाई और प्रशिक्षण के दौरान नई परिस्थितियों के साथ आसानी से तालमेल बिठा सकें। सरकार का कहना है कि इस पहल से विद्यार्थियों को ग्लोबल एक्सपोजर, उद्योगों के अनुरूप कौशल और विश्वस्तरीय करियर के अवसर मिलेंगे। आने वाले समय में ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से अधिक से अधिक सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय शिक्षा और रोजगार के अवसरों से जोड़ने की योजना है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।