फर्जी ट्रेडिंग ऐप ने उड़ाए 2.23 करोड़, नोएडा के रिटायर्ड वायु सैनिक से साइबर फ्रॉड
टेन न्यूज नेटवर्क
Noida News (30/07/2026): नोएडा के सेक्टर-21 स्थित जलवायु विहार में रहने वाले 73 वर्षीय सेवानिवृत्त वायु सैनिक साइबर ठगी का शिकार हो गए। जालसाजों ने शेयर बाजार में निवेश पर कई गुना रिटर्न का लालच देकर उनसे करीब 2.23 करोड़ रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करा लिए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, 10 जून को पीड़ित के पास व्हाट्सएप के जरिए शेयर ट्रेडिंग से जुड़ा एक संदेश आया। इसके बाद ठगों ने उन्हें ऑनलाइन ट्रेडिंग अकाउंट खोलने के लिए फॉर्म भरवाया और आधार कार्ड, पैन कार्ड तथा फोटो सहित जरूरी दस्तावेज मंगवाए। सत्यापन के बाद उन्हें एक ट्रेडिंग एप डाउनलोड कराया गया, जिसके माध्यम से निवेश करने के लिए प्रेरित किया गया।
आरोपियों ने दावा किया कि आईपीओ, ब्लॉक डील और अपर सर्किट वाले शेयरों में निवेश करने पर कम समय में बड़ा मुनाफा मिलेगा। इसी झांसे में आकर पीड़ित ने 15 जून से 21 जुलाई के बीच कुल 2 करोड़ 23 लाख 51 हजार 136 रुपये विभिन्न बैंक खातों में भेज दिए। एप पर उनके निवेश की रकम बढ़कर छह करोड़ रुपये से अधिक दिखाई जा रही थी, जिससे उन्हें किसी प्रकार का संदेह नहीं हुआ।
बाद में जब पीड़ित ने अपनी जमा राशि में से 1.85 करोड़ रुपये निकालने का प्रयास किया तो ठगों ने टैक्स के नाम पर 62.51 लाख रुपये और जमा करने की मांग की। यह रकम जमा कराने के बाद भी आरोपियों ने 37 लाख रुपये अतिरिक्त मांगे। लगातार नई मांगें किए जाने पर पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ।
सच्चाई जानने के लिए पीड़ित मुंबई स्थित संबंधित कंपनी के कार्यालय पहुंचे, जहां उन्हें पता चला कि उनके नाम पर दिखाई गई पूरी निवेश प्रक्रिया और दी गई जानकारी फर्जी थी। इसके बाद उन्होंने नोएडा साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और डिजिटल ट्रांजेक्शन की जांच कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।