साइबर ठगी का बड़ा मामला, तीन लोगों से 43.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (30/07/2026): साइबर ठगों ने शेयर ट्रेडिंग, घर बैठे नौकरी और ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर तीन लोगों को अपने जाल में फंसाकर 43.50 लाख रुपये से अधिक की ठगी कर ली। पीड़ितों की शिकायत के बाद साइबर पुलिस ने अलग-अलग मामलों में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कार्रवाई के दौरान ठगों के बैंक खातों में जमा 10.65 लाख रुपये से अधिक की रकम फ्रीज कराई गई है।

पहले मामले में सेक्टर-122 निवासी एक व्यक्ति को व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए शेयर बाजार में निवेश कर अधिक मुनाफा कमाने का लालच दिया गया। ठगों ने उन्हें एक निवेश ऐप से जोड़कर कई बार में 17.76 लाख रुपये अलग-अलग खातों में जमा करा लिए। शिकायत मिलने के बाद जांच के दौरान पुलिस ने 4.96 लाख रुपये फ्रीज कराए हैं।

दूसरे मामले में नोएडा की एक महिला को टेलीग्राम पर घर बैठे नौकरी का प्रस्ताव दिया गया। इसके बाद उसे व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर विभिन्न टास्क पूरे करने और प्रोसेसिंग फीस के नाम पर 14.54 लाख रुपये जमा कराए गए। रकम लेने के बाद आरोपियों ने संपर्क तोड़ दिया। पुलिस ने जांच के दौरान 3.38 लाख रुपये फ्रीज कराए हैं।

वहीं, ग्रेटर नोएडा के स्टेलर वन निवासी एक युवक ऑनलाइन गेमिंग ऐप के जरिए दोगुना मुनाफा मिलने के झांसे में आ गया। युवक ने धीरे-धीरे 11.20 लाख रुपये निवेश कर दिए, लेकिन बाद में ठगी का एहसास होने पर पुलिस से शिकायत की। इस मामले में पुलिस ने 2.30 लाख रुपये फ्रीज कराए हैं। साइबर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि निवेश, नौकरी या ऑनलाइन कमाई से जुड़े किसी भी आकर्षक प्रस्ताव पर बिना जांच-पड़ताल भरोसा न करें और साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन या राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।