गुरु पूर्णिमा पर आर्या फैशन्स पहुंचे EPCH महानिदेशक डॉ. राकेश कुमार, कारीगरों के कौशल और गुणवत्ता की सराहना
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (29/07/2026): गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर ग्रेटर नोएडा स्थित आर्या फैशन्स की निर्यात इकाई में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल फॉर हैंडीक्राफ्ट्स (EPCH) के महानिदेशक एवं मुख्य मार्गदर्शक डॉ. राकेश कुमार ने संस्थान का दौरा कर उत्पादन इकाई का निरीक्षण किया और कारीगरों से संवाद किया।

दौरे के दौरान डॉ. राकेश कुमार ने उत्पादन प्रक्रिया का बारीकी से अवलोकन किया तथा महिला कारीगरों, शिल्पकारों और कर्मचारियों से मुलाकात कर उनके कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारतीय हस्तशिल्प की वैश्विक पहचान देश के कुशल कारीगरों की मेहनत, समर्पण और उत्कृष्ट शिल्पकला का परिणाम है। उन्होंने गुणवत्ता, अनुशासन और नवाचार को निर्यात क्षेत्र की सफलता का मूल आधार बताया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने आर्या फैशन्स में महिलाओं के कौशल विकास, आधुनिक कार्य वातावरण और सुव्यवस्थित उत्पादन प्रणाली की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसी निर्यात इकाइयाँ स्थानीय प्रतिभाओं को अवसर प्रदान करने के साथ-साथ भारतीय उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

आर्या फैशन्स की संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) डॉ. खुशबू सिंह ने डॉ. राकेश कुमार के आगमन को पूरे संस्थान के लिए गौरव और प्रेरणा का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर उनका मार्गदर्शन और प्रोत्साहन पूरी टीम के लिए नई ऊर्जा लेकर आया है। उनके अनुभव और सुझावों से संस्था को गुणवत्ता, नवाचार और निर्यात उत्कृष्टता की दिशा में और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।