Greater Noida News (29/07/2026): ग्रेटर नोएडा के इकोटेक-1 थाना क्षेत्र स्थित पूर्वांचल रॉयल सिटी सोसाइटी में मंगलवार शाम उस समय हलचल मच गई, जब चोरी के मामले में वांछित एक आरोपी पुलिस से बचने के लिए सोसाइटी के भीतर घुस गया। हालांकि, सुरक्षाकर्मियों की तत्परता और पुलिस के साथ समन्वय के चलते आरोपी को कुछ ही देर में पकड़ लिया गया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से साझा किया जा रहा है।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की पहचान अलीगढ़ निवासी नरेंद्र के रूप में हुई है। वह चोरी के एक मामले में वांछित था। अलीगढ़ पुलिस को उसकी मौजूदगी ग्रेटर नोएडा में होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम उसे पकड़ने पहुंची। पुलिस को देखकर आरोपी भाग निकला और बचने के प्रयास में पास की पूर्वांचल रॉयल सिटी सोसाइटी में प्रवेश कर गया।
आरोपी के सोसाइटी में घुसते ही पुलिस ने मुख्य गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को सतर्क किया। इसके बाद सुरक्षा गार्डों ने घेराबंदी कर आरोपी की गतिविधियों पर नजर रखी और पुलिस के साथ मिलकर उसे पकड़ लिया। इस दौरान सोसाइटी में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वहीं, एक निवासी ने पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, आरोपी सोसाइटी में डिलीवरी बॉय के रूप में काम कर रहा था और घटना के समय डिलीवरी से जुड़े कार्य में मौजूद था। गिरफ्तारी के बाद अलीगढ़ पुलिस उसे अपने साथ ले गई। पुलिस अब उससे पूछताछ कर मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच कर रही है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।