ग्रेटर नोएडा में चोर का अनोखा तरीका, 100 चाबियों से खोलता था घरों के ताले

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (29/07/2026): ग्रेटर नोएडा की बीटा-2 थाना पुलिस ने बंद घरों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 12 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण, 1.1 किलोग्राम गांजा और 100 से अधिक चाबियां बरामद की हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी इन्हीं चाबियों की मदद से कई मकानों के ताले खोलकर चोरी करता था।

डीसीपी सेंट्रल रवि शंकर निम ने बताया कि पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान 28 जुलाई की रात सिटी पार्क, नवादा के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया। उसकी पहचान अलीगढ़ निवासी साहिल पुत्र रज्जाक के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने कई अहम जानकारियां पुलिस को दी हैं, जिनके आधार पर आगे की जांच जारी है।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी मोटरसाइकिल से विभिन्न कॉलोनियों में घूमकर पहले बंद मकानों की रेकी करता था। जब उसे घर खाली मिलता, तब वह ताला तोड़ने या अपने पास मौजूद अलग-अलग चाबियों का इस्तेमाल कर घर में प्रवेश करता और कीमती सामान चोरी कर फरार हो जाता था। पुलिस के मुताबिक, उसने हाल ही में अल्फा सेक्टर में हुई चोरी की वारदात को भी अंजाम दिया था।

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी चोरी के साथ-साथ गांजे की तस्करी में भी शामिल था। पहचान छिपाने के लिए वह अपनी मोटरसाइकिल पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चलता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वह किन-किन चोरी की घटनाओं में शामिल रहा है तथा उसके अन्य साथियों की भी तलाश की जा रही है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।