ग्रेटर नोएडा में गौकशी गैंग पर पुलिस का शिकंजा, मुठभेड़ में एक आरोपी गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (28/07/2026): ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात पुलिस की चेकिंग के दौरान गौकशी के आरोपियों से आमना-सामना हो गया। पुलिस के अनुसार संदिग्धों ने रोकने पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में की गई कार्रवाई में एक आरोपी घायल हो गया। उसके पैर में गोली लगने के बाद पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके तीन साथी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए। उनकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

पुलिस ने बताया कि घटना सेक्टर-18 स्थित पॉकेट-5सी पार्क के पास हुई, जहां देर रात वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल के पास खड़े चार युवकों की गतिविधियां संदिग्ध दिखाई दीं। पुलिस टीम ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो आरोप है कि उन्होंने पुलिस पर जानलेवा फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी घायल हो गया, जिसकी पहचान दनकौर थाना क्षेत्र के ग्राम दौला रजपुरा निवासी मेहताब पुत्र मेहरबान के रूप में हुई है।

गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से अवैध .315 बोर का तमंचा, जिंदा और खोखा कारतूस, बिना नंबर प्लेट की चोरी की मोटरसाइकिल, मेफेन्टरमाइन सल्फेट और लिग्नोकेन हाइड्रोक्लोराइड के इंजेक्शन, सील पैक सिरिंज, चापड़, छुरियां, प्लास्टिक की रस्सियां और कट्टे बरामद किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि बरामद सामान का इस्तेमाल गौकशी की घटनाओं में किया जाता था।

पूछताछ में मेहताब ने अपने साथियों के साथ 21 जुलाई 2026 को दनकौर क्षेत्र में हुई गौकशी की घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की है। इस मामले में पहले से गौवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ वर्ष 2019 में भी इसी अधिनियम के तहत मामला दर्ज हो चुका है। घायल आरोपी का अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है, जबकि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है और उनके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।