धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब E20 पेट्रोल पर घिरी सरकार, शनिवार को लेकर बड़ा ऐलान

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (27 जुलाई 2026): आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार पर कई मुद्दों को लेकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश के लोग केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से खुश हैं, लेकिन अब सरकार को E20 एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल की नीति पर भी तत्काल फैसला लेना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस मुद्दे पर कार्रवाई नहीं हुई तो यह भी बड़ा जनआंदोलन बन सकता है।

केजरीवाल ने घोषणा की कि शनिवार को दोपहर 12 बजे संविधान क्लब, नई दिल्ली में E20 पेट्रोल के मुद्दे पर एक जनसंवाद और अभियान की शुरुआत की जाएगी। उन्होंने दिल्ली-एनसीआर के लोगों से सुबह 11:30 बजे तक कार्यक्रम स्थल पहुंचने की अपील की, जबकि देशभर के लोगों से ऑनलाइन जुड़ने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि विशेषज्ञों, वाहन मालिकों और प्रभावित लोगों को एक मंच पर लाकर आगे की रणनीति तय की जाएगी ताकि सरकार पर इस नीति को वापस लेने का दबाव बनाया जा सके।

उन्होंने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री के नाम शुरू की गई ऑनलाइन याचिका को दो लाख से अधिक लोगों का समर्थन मिल चुका है। शनिवार के कार्यक्रम के बाद वह अगले सप्ताह इस याचिका के साथ प्रधानमंत्री आवास जाने की भी बात कही।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में अरविंद केजरीवाल ने छात्रों के खिलाफ हो रही पुलिस कार्रवाई पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने छात्रों के खिलाफ कार्रवाई न करने का वादा किया था, लेकिन अब उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं और चार्जशीट दाखिल की जा रही है। उनके अनुसार, इससे सरकार की कथनी और करनी में अंतर साफ दिखाई देता है।

पेपर लीक के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरते हुए केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने पहले कड़े कानूनों की बात की थी, लेकिन यदि सरकार की नीयत ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की नहीं है, तो नए कानून भी बेअसर साबित होंगे। उन्होंने कहा कि पेपर लीक माफिया को पकड़कर कड़ी सजा दिलाना ही इस समस्या का वास्तविक समाधान है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।