Jewar News (26/07/2026): जेवर विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को करीब 25 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले आधुनिक कंपोजिट विद्यालय का भूमि पूजन वैदिक रीति-रिवाजों के साथ किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, स्थानीय लोगों और विद्यार्थियों की मौजूदगी में परियोजना का शुभारंभ हुआ। यह विद्यालय क्षेत्र के बच्चों को आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
विद्यालय का निर्माण उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) द्वारा किया जाएगा। इसके लिए यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) ने लगभग छह एकड़ भूमि उपलब्ध कराई है। प्रस्तावित परिसर में आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं के साथ छात्रों के समग्र विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
भूमि पूजन कार्यक्रम में विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि यह परियोजना केवल एक नए स्कूल का निर्माण नहीं, बल्कि क्षेत्र के बच्चों के बेहतर भविष्य की मजबूत आधारशिला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नए संस्थान और संसाधन उपलब्ध करा रही है, जिससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के विद्यार्थियों को समान अवसर मिल सकें।
उन्होंने बताया कि विद्यालय में प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 12 तक की पढ़ाई होगी। छात्रों के लिए स्मार्ट क्लास, विज्ञान एवं कंप्यूटर लैब, समृद्ध पुस्तकालय, खेल मैदान सहित आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। साथ ही अभिभावकों से बच्चों, विशेषकर बेटियों की शिक्षा को प्राथमिकता देने की अपील करते हुए कहा कि जेवर क्षेत्र शिक्षा, औद्योगिक विकास और नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे जैसी परियोजनाओं के कारण तेजी से नई पहचान बना रहा है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।