Lucknow News (26/07/2026): लखनऊ के तेलीबाग स्थित बलदेव विहार कॉलोनी में रविवार तड़के एक युवक और युवती के शव किराये के मकान में फंदे से लटके मिले। दोनों अलग-अलग कपड़ों के सहारे सीलिंग फैन से लटके हुए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
मृतकों की पहचान शाहजहांपुर के निगोही निवासी 21 वर्षीय अनिकेत उर्फ रानू कुमार और नोएडा की खोड़ा कॉलोनी निवासी 18 वर्षीय अंजलि के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों रिश्ते में बुआ के बेटे और बेटी थे तथा पिछले करीब तीन वर्षों से एक-दूसरे के संपर्क में थे। वे विवाह करना चाहते थे, लेकिन पारिवारिक सहमति नहीं मिलने से परेशान बताए जा रहे हैं।
पुलिस के अनुसार, अनिकेत 23 जुलाई को अहमदाबाद जाने की बात कहकर घर से निकला था और नोएडा पहुंचकर अंजलि को साथ ले गया। दोनों को 25 जुलाई को अयोध्या में परिजनों ने तलाश लिया था। इसके बाद उन्हें इटावा ले जाया जा रहा था, लेकिन कानपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन बदलने के दौरान दोनों वहां से निकलकर लखनऊ पहुंच गए।
बताया जा रहा है कि लखनऊ में अनिकेत का परिवार पिछले कई वर्षों से रह रहा है। दोनों उसी घर में पहुंचे, जहां बाद में उनका शव फंदे से लटका मिला। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।