मुनाफे का सपना दिखाकर कारोबारी से 31.40 लाख की साइबर ठगी

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida West News (26/07/2026): ग्रेटर नोएडा वेस्ट निवासी एक कारोबारी साइबर ठगों के जाल में फंसकर 31.40 लाख रुपये गंवा बैठे। आरोपियों ने खुद को एक प्रतिष्ठित ट्रेडिंग कंपनी का प्रतिनिधि बताकर ऑनलाइन निवेश के जरिए कम समय में अधिक मुनाफा कमाने का लालच दिया। शिकायत मिलने के बाद साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित सुरहित सिंह के अनुसार, जुलाई से सितंबर 2025 के बीच अज्ञात लोगों ने उनसे संपर्क किया और एक ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म से जुड़ने की सलाह दी। शुरुआत में प्लेटफॉर्म पर लगातार मुनाफा दिखाया गया, जिससे उन्हें निवेश पर भरोसा हो गया। इसके बाद आरोपियों के कहने पर उन्होंने अलग-अलग तिथियों में कई बैंक खातों में रकम भेजनी शुरू कर दी।

शिकायत के मुताबिक, कारोबारी ने कई किश्तों में कुल 31.40 लाख रुपये विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर किए। आरोपियों ने भरोसा दिलाया कि निवेश की गई राशि पर अच्छा रिटर्न मिलेगा और जरूरत पड़ने पर रकम आसानी से निकाली जा सकेगी। लेकिन जब पीड़ित ने अपना पैसा और कथित मुनाफा वापस मांगना शुरू किया तो आरोपियों ने बहाने बनाना शुरू कर दिया।

कुछ समय बाद आरोपियों ने पीड़ित से पूरी तरह संपर्क तोड़ लिया। उनके मोबाइल नंबर बंद हो गए और ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर भी कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस बैंक खातों के लेनदेन और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।